Breaking
11 Nov 2026, Wed

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप फाइनल में बनाई जगह, चीन से होगी मुकाबला

नई दिल्ली
भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप के फाइल में पहुंच गई। शनिवार को सुपर-4 चरण के आखिरी मैच में मेजबान चीन ने कोरिया को 1-0 से हराया। इसका फायदा भारत को मिला। सुपर-4 में भारत ने जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। भारत रविवार को फाइनल मुकाबले में चीन से भिड़ेगा और जीतने वाली टीम अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। गत चैंपियन जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के बाद भारत को कोरिया और चीन के बीच मैच के नतीजे का इंतजार करना पड़ा।

ये भी पढ़ें :  ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या सहित तीन स्टार खिलाड़ी न्यूजीलैंड वनडे टीम से हो सकते हैं बाहर

कोरिया रह गया पीछे
कोरिया को फाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम दो गोल के अंतर से जीतना जरूरी था। हालांकि, चीन की जीत ने सुनिश्चित कर दिया कि 2022 संस्करण में तीसरे स्थान पर रहने वाला भारत फाइनल खेलेगा।

चीन रहा पहले स्थान पर
चीन तीन जीत के बाद 9 अंकों के साथ सुपर-4 प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहा। जबकि भारत एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार से चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। कोरिया ने केवल एक अंक (एक ड्रॉ और दो हार) हासिल किया और सबसे निचले स्थान पर रहा। जापान दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ किसानों के लिए खुशखबरी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

जापान के खिलाफ मैच में भारत ने सातवें मिनट में ब्यूटी डुंग डुंग के फील्ड गोल से बढ़त बना ली। हालांकि, जापान ने देर से वापसी की जब कोबायाकावा शिहो (58वें मिनट) ने हूटर बजने से दो मिनट पहले ही बराबरी का गोल दाग दिया।

पूल चरण में भी रहा था ड्रॉ
इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा ड्रॉ था। इससे पहले पूल चरण का मुकाबला भी 2-2 से बराबरी पर छूटा था। जापान के खिलाफ जीत भारत को सीधे मेजबान चीन के खिलाफ फाइनल में पहुंचा देती। इसलिए, भारत ने चीन और कोरिया के बीच सुपर 4 मैच के नतीजे का इंतजार किया।

ये भी पढ़ें :  यूपी में थमेगा मौसम का मिजाज, अब तीखी धूप और गर्म हवाओं के साथ 10 डिग्री तक बढ़ेगा पारा और गर्मी ढाएगी कहर

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *