Breaking
30 Nov 2026, Mon

BMW हादसे की आरोपी गगनप्रीत कौर न्यायिक हिरासत में, 27 सितंबर तक रिमांड

नई दिल्ली 
दिल्ली बीएमडब्ल्यू हादसे की मुख्य आरोपी गगनप्रीत कौर को बड़ा झकटा लगा है। दिल्ली की अदालत ने उन्हें 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वित्त मंत्रालय के अधिकारी नवजोत सिंह की बाइक रवविार को दिल्ली के धौला कुआं के पास एक बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में नवजोत सिंह की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी संदीप गंभीर रूप से घायल है। हादसे के वक्त गाड़ी गगनप्रीत चला रही थीं। उन पर ये भी आरोप है कि वह नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को किसी पास के अस्पताल ना ले जाने के बजाय कई किलोमीटर दूर एक छोटे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने नवजोत को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें :  परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया, कीमती सामान लेकर फरार—पूजा खेडकर ने घरेलू नौकरानी पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (तेज गति से गाड़ी चलाना), 125बी (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), 105 (गैर इरादतन हत्या) और 238 (सबूतों को मिटाना) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि उसने गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने से जुड़ी धाराएं इसलिए जोड़ीं क्योंकि आरोपी और उसके पति ने नवजोत सिंह और उनकी पत्नी संदीप कौर को दुघर्टनास्थल धौला कुआं से 19 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर एक अस्पताल ले जाने का फैसला किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस को सूचित करने के लिए एक भी पीसीआर कॉल नहीं की।

ये भी पढ़ें :  अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक NDA शासित 21 राज्यों में लागू होगा UCC

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा आरोपियों ने खुद ही दंपति को दुर्घटनास्थल से 19 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर न्यूलाइफ अस्पताल ले जाने का फैसला किया और आस-पास बड़े अस्पताल होने के बावजूद उन्हें तुरंत वहां नहीं ले गए।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *