Breaking
22 Nov 2026, Sun

Breaking : आज राजभवन जायेंगे CM साय, कौन बनेगा मंत्री? इसपर होगी चर्चा, एक मंत्री का इस्तीफ़ा हुआ स्वीकार

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 22 जून 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजभवन जाएँगे, इस दौरान वे राज्य की राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाक़ात करेंगे। सीएम हाउस से मिली जानकारी के अनुसार वे आज सुबह 11 बजे राजभवन जाएँगे।

 

ग़ौरतलब है कि राज्य में मंत्री पद के दो पद रिक्त हैं, ऐसे में राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मंत्रियों के रिक्त पदों को लेकर चर्चा होगी, साथ ही विधानसभा मानसून सत्र के अधिसूचना को लेकर भी चर्चा की बात सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलिया में खौफनाक गोलीबारी: सिडनी के बॉन्डी बीच पर 10 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

 

राज्यपाल ने बृजमोहन का इस्तीफा किया मंजूर

इससे पहले राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सलाह पर बृजमोहन अग्रवाल का 20 जून 2024 को मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

 

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 जून 2024 को ही इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें :  ब्रेकिंग : बलौदाबाजार हिंसा मामले में मायावती को CM विष्णुदेव का भरोसा..'कुछ स्वार्थी तत्व समाज में विष बोने का काम कर रहे हैं, उनसे कड़ाई से निपटा जायेगा' और क्या लिखा है CM ने? पढ़ें

उल्लेखनीय है कि बृजमोहन अग्रवाल ने 19 जून को ही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को मंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा था। ज्ञातव्य है कि बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा निर्वाचन 2024 में रायपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *