Breaking
22 Nov 2026, Sun

मंगलवार को BJP मनाएगी प्रत्येक जिलों में ‘आपातकाल का काला दिवस’… आपातकाल के बुरे दौर को याद करेंगे लोग…रायपुर में CM विष्णुदेव होंगे शामिल

कल पूरे राज्य में भाजपा आपातकाल के काले दिनों को याद करते हुए ‘आपातकाल का काला दिवस’ मनाने वाली है।

 

 

प्रेस क्लब में आयोजन समिति के प्रांत संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भाजपा सभी जिलों केंद्रों में 25 जून को आपातकाल का काला दिवस का आयोजन करेगी।

 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता की लालसा के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा जिस प्रकार न्यायालय आदेश के बाद भी प्रधानमंत्री की कुर्सी न छोड़ देश को 1975 से 1977 तक 21 माह की अवधि में आपातकाल लगा संविधान की हत्या कर विपक्ष एवं मीडिया को कुचलकर लोकतंत्र समाप्त कर तानाशाही राजतंत्र का काम किया। उस काले अध्याय को देश की जनता को स्मरण कराने भाजपा प्रतिवर्ष यह काला दिवस मनाती है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- पीएम मोदी की डिग्री से जुड़े अपने रिकॉर्ड अदालत को दिखाने के लिए तैयार

 

संयोजक उपासने ने बताया कि इस वर्ष भी 25 जून को जिलास्तरीय कार्यक्रमों में विषय प्रतिपादन हेतु राजधानी रायपुर में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रमुख प्रवक्ता लोकतंत्र सेनानी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने होंगे।

 

 

 

इसी तरह बस्तर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायगढ़ में उप मुख्यमंत्रीअरुण साव, बिलासपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, रायपुर ग्रामीण में मंत्री टंक राम वर्मा, बालोद में मंत्री केदार कश्यप, कोंडागांव में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी, बलौदाबाजार में विधायक मोतीलाल साहू, गरियाबंद में चंद्रशेखर साहू, महासमुंद में लक्ष्मी वर्मा, जशपुर में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, धमतरी में प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, भिलाई में राम प्रताप सिंह, दुर्ग में विधायक पुरंदर मिश्रा, बेमेतरा में राजीव अग्रवाल, राजनांदगांव में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, मोहला मानपुर में श्री चंद्र सुंदरानी, खैरागढ़ में महामंत्री भारत लाल वर्मा, कवर्धा में डॉ. जे.पी. शर्मा, कांकेर में निरंजन सिन्हा, नारायणपुर में भरत मटियारा, दंतेवाड़ा में गौतम गोलछा, सुकमा में डॉ. सुभाऊ कश्यप, बीजापुर में महेश गगडा, गौरेला पेंड्रा मरवाही में हितानंद अग्रवाल, मुंगेली में भूपेंद्र सवन्नी, सक्ती में रजनीश सिंह, जांजगीर चांपा में धरमलाल कौशिक, कोरबा में लखन लाल साहू, सारंगढ़ में अशोक बजाज, सरगुजा में रामसेवक पैकरा, सूरजपुर में अनुराग सिंह देव, बलरामपुर में राजा पांडे, महेंद्रगढ़ में मेजर अनिल सिंह, कोरिया में श्रीमती चंपा देवी पावले, मुख्य वक्ता होंगे।

ये भी पढ़ें :  मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-मंत्री केदार कश्यप

 

 

 

उपासने ने बताया कि सभी वक्तागण जिला केंद्रों पर मीडिया से भी चर्चा कर आपातकाल की जादतियों को बताएंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *