बिजली ने किया हाल बेहाल..CM के विभाग का ये हाल! पुराने विद्युत तार से उपभोक्ता परेशान…अब प्रदर्शन की तैयारी में हैं ग्रामीण

 

 

 

उर्वशी मिश्रा, कटगी, 27 जून, 2024

 

आदर्श ग्राम पंचायत कटगी के पुराना बस स्टैंड में आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है जिसके कारण समस्त ग्रामवासी परेशान हैं। इसकी शिकायत आज गुरूवार को सब स्टेशन कार्यालय कटगी में की गई है। उक्त आवेदन में ग्रामीणों ने बिजली से होने वाले परेशानियों का उल्लेख किया है। आवेदन में परेशानी का मुख्य कारण ट्रांसफॉर्मर से लेकर जायसवाल मेडिकल तक वायर में जगह-जगह जोड़, ढीलेपन और जुगाड़ व्यवस्था के कारण आये दिन बिजली आपूर्ति बाधित का भी उल्लेख है।

ये भी पढ़ें :  CGBSE Board 10th, 12th Result Date 2023 : सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्‍ट जल्द होगा जारी, बोर्ड ने दिया बड़ा अपडेट

 

अनियमित सप्लाई जैसे अचानक कम वोल्टेज समस्या है जिसके कारण रात्रि की नींद और बिजली उपकरण आये दिन खराब हो रहे हैं। इसके साथ ही आगे शिकायत पत्र में लिखा है कि वायर पूरी तरह से सिर्फ काम चलाऊ है, जिसका स्थाई निवारण केबल वायर या आपके जानकारी में जैसा उचित हो वैसा स्थाई निवारण तत्काल कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें :  CG Assembly Election : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने की पहली लिस्ट जारी, 21 उम्मीदवार शामिल

 

10 दिन में मांग पूरी न होने पर प्रदर्शन की तैयारी

बिलजी विभाग के द्वारा मांग पूरी न होने पर परेशान उपभोक्ताओं ने 10 दिन के अंदर नये केबल तार नहीं लगने पर मजबूरन बिजली कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने की बात कही गई है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment