हेमंत सोरेन के अनर्गल बयान पर बिफरे सीएम साय, कहा – आदिवासी समाज का अपमान न करें, सोरेन परिवार ने जीवन भर अपने कृत्यों से आदिवासी समाज को बदनाम किया

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 30 जून, 2024

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उस बयान पर आड़े हाथों लिया है, जिसमें उसने भाजपा शासित राज्यों के आदिवासी मुख्यमंत्रियों को रबर स्टाम्प बताया है। सोरेन के इस बयान पर बिफरे सीएम साय ने पलटवार करते हुए सोरेन परिवार को जनता को लूटकर गाढ़ी कमाई करने वाला परिवार कहा है।

साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल *X* में लिखा है कि – ‘देश भर में जिस तरह से भाजपा, सक्षम आदिवासी नेतृत्व दे रही है, ऐसा इससे पहले कभी नहीं था। ऐसे में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदिवासी मुख्यमंत्रियों के बारे में अनर्गल प्रलाप निंदनीय है। यह देश भर के आदिवासी और पिछड़े समाज का अपमान है। जीवन भर अपने कृत्यों से सोरेन परिवार जिस तरह आदिवासी समाज को बदनाम करता रहा है, वह भी निंदनीय है।’

ये भी पढ़ें :  Ramanujganj : बंग समाज के द्वारा आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन, रामविचार नेताम हुए शामिल

‘जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर अपनी तिजोरी भरने वाले सोरेन और उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी हैl यही कारण है कि अब वे समाज के प्रति ही अनाप-शनाप बयानबाजी पर उतारू हो गये हैं। सोरेन परिवार का रिश्वत कांड भी अभी तक जनता भूली नहीं है।’

ये भी पढ़ें :  रायपुर पुलिस व संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएनओडीसी द्वारा अभियान निजात के तहत हजारों बच्चों के बीच किया गया नशे विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम

‘हेमंत सोरेन जी को यह समझ लेना चाहिए कि महज जमानत मिल जाना अपराध मुक्ति का सर्टिफिकेट नहीं होता है। अंतिम फैसला अभी बाकी है।’

‘दरअसल आदिवासियों, अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और युवाओं के बीच भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से इंडी गठबंधन घबराया हुआ है। इसी कारण ऐसी बयानबाजी हो रही है। समाज को अपमानित करने वाले किसी भी बयान को जनता सहन नहीं करेगी, इसका माकूल जवाब देगी।’

ये भी पढ़ें :  रायपुर में विधानसभा मानसून सत्र का आज पहला दिन, मुख्यमंत्री साय, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, वन मंत्री कश्यप अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का देंगे उत्तर

गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले का आरोप है। जिसको पांच महीने बाद जमानत मिली है। जेल से निकलने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड से बीजेपी का सफाया हो जाएगा। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment