महतारियों के लिए खुशखबरी : महतारी वंदन योजना की पांचवी किस्त आज होगी जारी

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 01 जुलाई, 2024

 

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय महतारी योजना की पांचवी किस्त आज यानी 1 जुलाई को जारी करेंगे। योजना के तहत लगभग 70 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में मुख्यमंत्री साय 653 करोड़ 84 लाख रुपए अंतरित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के अनुरूप विवाहित महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 देने का संकल्प लिया था। शपथ लेने के 3 महीने के भीतर ही इस योजना पर काम शुरू हो गया। प्रशासनिक अमले ने तेजी से सर्वे का काम पूरा करते हुए हितग्राही महिलाओं से फार्म भरवाए। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की इसके बाद नियमित रूप से यह किस्त हर महीने जारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  बढ़ा राज्य का गौरव...जस्टिस प्रशांत मिश्रा बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज...राज्य में खुशी की लहर...पूर्व IAS गणेश शंकर ने कहा-'वृहद ज्ञान और अनुभव का सर्वोच्च न्यायालय को लाभ होगा'

नियमित रूप से सहायता राशि मिलने की वजह से लाभार्थी महिलाएं काफी खुश हैं। कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को इसे व्यवस्थित कर पा रही हैं तो कुछ महिलाएं इस राशि को अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई में खर्च कर रही हैं, कुछ भविष्य के लिए निवेश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  गर्लफ्रेंड से मिलने आया विदेशी युवक, बंगाल में थाने तक पहुंची लव स्टोरी

बीते दिनों प्रथम जनदर्शन में कई महिलाएं आईं और उन्होंने अपने आवेदन दिए साथ ही महतारी वंदन योजना को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की। इन महिलाओं ने सीएम साय से कहा कि, विष्णु का सुशासन हमारे जीवन में बहुत सुख समृद्धि लेकर आया है। इसके पहले महिलाओं को लेकर इतनी अच्छी योजना हमारे राज्य में क्रियान्वित नहीं की गई थी इससे उनके सपने भी पूरे हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए मिलेगी लोन और सब्सिडी की सुविधा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

प्रदेश में लगभग 70 लाख हितग्राहियों को राशि का भुगतान किया जा रहा है। योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सालाना ₹12000 यानी हर महीने ₹1000 दिए जाएंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment