छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित गरबा और डांडिया महोत्सव में यू-ट्यूबर एल्विश यादव और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजली अरोड़ा के कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदुवादी संगठनों का कहना है कि ये दोनों कलाकार अश्लीलता फैलाते हैं और उनका कार्यक्रम अंबिकापुर में नहीं होने देंगे। आपको बता दें कि 27 सितंबर को एल्विश यादव होटल पर्पल आर्किड में तो 28 सितंबर को अंजली अरोड़ा सरगवां पैलेस में प्रस्तुति देंगी। वहीं बॉलीवुड स्टार गोविंदा भी 29 सितंबर को सरगवां पैलेस पहुंचेंगे।
कितनी रखी गई फीस..
डांडिया पास की कीमत 800 रुपए से लेकर 25,000 रुपए तक रखी गई है। VVIP पास की कीमत 25,000 रुपए है, जबकि कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए अलग से 11,000 रुपए चार्ज लिया जा रहा है।
हिंदुवादी संगठनों ने दी चेतावनी
हिंदुवादी संगठनों ने एल्विश यादव और अंजली अरोड़ा के पुतले जलाकर विरोध करने की चेतावनी दी है। संगठनों ने सरगुजा एसपी और कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा। उनका कहना है कि डांडिया और गरबा का धार्मिक महत्व है और ऐसे अश्लीलता फैलाने वाले कलाकारों का यहां कोई काम नहीं। आयोजन समिति करण घोष एंड पर्पल संग जस्ट डांडिया द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एल्विस यादव को करीब 17 लाख रुपए और अंजली अरोड़ा को 10 लाख रुपए देकर यहां बुलाया गया है। विरोध के कारण आयोजन की तैयारी में संशय की स्थिति बन गई है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com