Breaking
29 Nov 2026, Sun

वाई-फाई की रफ्तार कम कर रहे हैं ये डिवाइस, जानिए राउटर से कितना दूर रखें

नई दिल्ली

घर में इंटरनेट की स्पीड कम होने से हर कोई परेशान हो जाता है, चाहे आप नेटफ्लिक्स पर फिल्म देख रहे हों या यूट्यूब स्क्रॉल कर रहे हों। कई लोग तो वर्क फ्रोम होम भी करते हैं, जो वाई-फाई की धीमी स्पीड से परेशान हो जाते हैं। कई बार राउटर चेंज करने के बाद और राउटर की जगह बदलने के बाद भी स्पीड नहीं या रही तो हो सकता है कि घर के बाकी डिवाइस इसकी स्पीड को रोक रहे हों। टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप अपने वाई-फाई राउटर को बाकी गैजेट से दूर रखें, तो आपकी इंटरनेट स्पीड में फौरन सुधार हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  Devuthani Ekadashi 2026: 20 नवंबर से शुरू होगा शादियों का सीजन, जानें विवाह के 11 शुभ मुहूर्त

गैजेट रोकते हैं सिग्नल
द सन की रिपोर्ट बताती है कि कई बार हम राउटर को उन चीजों के पास रख देते हैं, जो इसकी परफॉर्मेंस को खराब कर देती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि राउटर को ब्लूटूथ डिवाइस जैसे एलेक्सा या गूगल होम स्पीकर से दूर रखना चाहिए। ये गैजेट आजकल हर घर में मिलते हैं, लेकिन इन्हें राउटर के पास रखने से वाई-फाई सिग्नल कमजोर हो सकता है।

ब्लूटूथ डिवाइस को दूर ही रखें
ब्लूटूथ डिवाइस और वाई-फाई राउटर दोनों एक ही तरह की रेडियो फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करते हैं। जब ये दोनों एक-दूसरे के पास होते हैं, तो उनकी फ्रीक्वेंसी में टकराव होता है, जिससे इंटरनेट की स्पीड कम हो जाती है। मसलन, अगर आपका राउटर और ब्लूटूथ स्पीकर एक ही टेबल पर रखे हैं, तो सिग्नल में रुकावट आ सकती है। इसलिए, आप तेज इंटरनेट चाहते हैं, तो अपने राउटर को ब्लूटूथ डिवाइस से थोड़ा दूर रखें।

ये भी पढ़ें :  मनोज बाजपेयी की उत्तराखंड की जमीन पर कसेगा कानूनी श‍िकंजा

ये डिवाइसेस भी राउटर से दूर रखें
ब्लूटूथ डिवाइस के अलावा भी कुछ डिवाइसेस आपके वाई-फाई को धीमा कर सकते हैं। जैसे कि माइक्रोवेव, बेबी मॉनिटर और कॉर्डलेस फोन। ये सभी चीजें रेडियो फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करती हैं, जो वाई-फाई सिग्नल में दखल दे सकती हैं। खासकर जब माइक्रोवेव चल रहा हो, तो यह आपके राउटर के सिग्नल को और कमजोर कर सकता है। इसलिए राउटर को इन चीजों से दूर रखना एक स्मार्ट तरीका है।

ये भी पढ़ें :  फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के पिता और दिग्गज एक्टर देब मुखर्जी का निधन

ऊंचाई पर रखें वाई-फाई
अगर आपका इंटरनेट धीमा चल रहा है, तो महंगे प्लान लेने या सर्विस प्रोवाइडर बदलने से पहले अपने राउटर को घर के बाकी डिवाइसेस से दूर करके देखें। इसे ब्लूटूथ डिवाइस, माइक्रोवेव या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान से दूर किसी खुली जगह पर रखें। राउटर को ऊंचाई पर रखने से सिग्नल और बेहतर हो सकता है। यह छोटा-सा कदम आपके इंटरनेट की स्पीड को तुरंत बढ़ा सकता है, वो भी बिना एक रुपया खर्च किए।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *