Breaking
27 Nov 2026, Fri

शारदीय नवरात्र 2025: 27 साल बाद बना दुर्लभ योग, पूजा का मिलेगा विशेष फल

आज शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी मनाई जा रही, जिस दिन मां महागौरी की उपासना होती है. 1 अक्टूबर यानी कल नवरात्र का समापन महानवमी के दिन होगा. यह पर्व हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नौ दिनों तक चलता है. इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. इसे ‘शारदीय नवरात्र’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह शरद ऋतु में आता है.

शारदीय नवरात्र का महत्व सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी खास है. ऐसा माना जाता है कि इन दिनों में साधना, पूजा और भक्ति करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है. ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार शारदीय नवरात्र में बहुत ही खास संयोगों का निर्माण हुआ है, तो चलिए जानते हैं उन शुभ संयोगों के बारे में.

ये भी पढ़ें :  जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर अक्षय ने की खास पोस्ट

9 की जगह 10 दिन के हैं नवरात्र 

ज्योतिष जानकारी के मुताबिक, शारदीय नवरात्र इस बार 9 दिनों के बजाय 10 दिनों के हैं. दरअसल, इस बार तृतीया तिथि 2 दिन पड़ी, 27 साल बाद इस अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है. इससे पहले ऐसे संयोग का निर्माण सन् 1998 में हुआ था. उस साल में चतुर्थी तिथि 2 दिनों की थी, उस दौरान 1998 में दो दिन कूष्मांडा मां की पूजा हुई थी. ज्योतिषियों के अनुसार, नवरात्र के दिनों में बढ़ती तिथि को शुभ और सकारात्मक माना जाता है, जबकि घटती तिथि को अशुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इन शुभ तिथियों में पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शक्ति की प्राप्ति हो सकती है. पंचांग के मुताबिक, इस बार शारदीय नवरात्र की बढ़ती तिथि के कारण 10वें दिन यानी 2 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा.  

ये भी पढ़ें :  फोन में फुल सिग्नल फिर भी इंटरनेट स्लो? इस सीक्रेट कोड से चेक करें असली नेटवर्क स्ट्रेंथ

नवरात्र में बन रहे हैं ये संयोग

इसके अलावा, ग्रह और नक्षत्रों के नजरिए से यह शारदीय नवरात्र बहुत ही विशेष मानी जा रही है क्योंकि इस दौरान 3 बार रवि योग का निर्माण हो रहा है, इसके अलावा, गजकेसरी योग का संयोग भी बन रहा है, बुधादित्य योग का निर्माण भी हो रहा है.   

शारदीय नवरात्र 2025 उपाय 

1. धन और बरकत के लिए

ये भी पढ़ें :  शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण

शारदीय नवरात्र के दिनों में सुबह-शाम मां लक्ष्मी और मां दुर्गा को लाल फूल और सिंदूर चढ़ाएं. घर में लक्ष्मी माता के मंत्र का जाप करने से धन संबंधी रुकावटें दूर होती हैं.

2. परिवार में सुख-शांति के लिए

शारदीय नवरात्र में रोजाना दुर्गा सप्तशती या देवी कवच का पाठ करना चाहिए. माना जाता है कि इससे व्यक्ति के जीवन की रुकावटें धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं. साथ ही, घर परिवार सुख शांति का आगमन होने लगता है.

3. सकारात्मक ऊर्जा के लिए

शारदीय नवरात्र में देवी मां को नारियल चढ़ाकर लाल धागे में बांधकर घर में मुख्य दरवाजे पर लटकाएं. इससे बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करेगी.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *