Bhopal दशहरा हंगामा: युवक-युवतियों ने रावण पुतला जलाया और फरार, आयोजकों में मची अफरा-तफरी

भोपाल
भोपाल के बाग मुगालिया इलाके में दशहरे से पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुबह करीब 6 बजे कुछ अज्ञात युवक-युवती कार से मैदान में पहुंचे और नशे की हालत में रावण के पुतले को आग के हवाले कर फरार हो गए। इस घटना से स्थानीय लोगों और आयोजनकर्ताओं में हड़कंप मच गया, क्योंकि रावण दहन का कार्यक्रम शाम को भारी भीड़ के बीच होना था।

ये भी पढ़ें :  खंडवा में जिला प्रशासन ने जंगल में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर की बड़ी कार्रवाई, 40 जेसीबी, 500 जवानों के साथ पहुंचे कलेक्टर-एसपी

घटना की जानकारी मिलते ही समिति सदस्यों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक रावण का पुतला पूरी तरह जल चुका था। चश्मदीदों के अनुसार, युवकों की हरकतें संदिग्ध थीं और वे तुरंत मौके से भाग निकले। मिसरोद थाना प्रभारी संदीप पवार ने बताया कि आरोपित बिना नंबर की कार से आए थे, उनकी तलाश की जा रही है!

ये भी पढ़ें :  भारत की गिरती जन्म दर पर एलन मस्क की चिंता: रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे पहुंचा TFR

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment