दिल्ली एयरपोर्ट पर सिर्फ ₹10 में चाय और ₹20 में नाश्ता, जानें कहां मिलेगी सस्ती सुविधा

नई दिल्ली
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को चाय-कॉफी और नाश्ते के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी. एयरपोर्ट पर आमतौर पर महंगे मिलने वाले खाने-पीने के सामान के बीच अब यात्रियों को सिर्फ 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में नाश्ता मिल सकता है. इसके लिए एयरपोर्ट पर UDAN Yatri Café की शुरुआत की गई है. यह पहल हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को सस्ती और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। 

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के चेक-इन एरिया में शुरू किए गए उड़ान यात्री कैफे में यात्रियों को कम कीमत पर रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजें मिलेंगी, यहां चाय की कीमत 10 रुपये रखी गई है, जबकि कॉफी सिर्फ 20 रुपये में मिल सकती है. इसके अलावा पैकेटबंद पीने का पानी 10 रुपये और दिन का खास स्नैक या मिठाई 20 रुपये में उपलब्ध है। 

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी के नेतृत्व में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

स्नैक्स में उपलब्धता के आधार पर समोसा, कचौरी, पैटीज और वड़ा पाव जैसे विकल्प मिल सकते हैं. इससे उन यात्रियों को राहत मिल सकती है, जिन्हें एयरपोर्ट पर खाने-पीने की चीजें सामान्य बाजार के मुकाबले महंगी लगती हैं। 

सिक्योरिटी चेक के बाद नहीं मिलेगी यह सुविधा
अगर आप फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं, तो इस कैफे की लोकेशन जानना जरूरी है. उड़ान यात्री कैफे टर्मिनल-3 के चेक-इन एरिया में है, न कि सिक्योरिटी जांच के बाद यात्रियों के बैठने वाले डिपार्चर एरिया में, इसलिए सिक्योरिटी चेक पूरा करने के बाद सस्ती चाय या नाश्ता खरीदने की योजना बना रहे यात्रियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। 

ये भी पढ़ें :  एयरपोर्ट पर रणबीर–दीपिका की रोमांटिक झलक, गले मिलते दिखे स्टार्स

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से सिक्योरिटी जांच के बाद भी ऐसे कैफे शुरू करने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है. हालांकि, इसका विस्तार एयरपोर्ट पर उपलब्ध जगह, संचालन और सुरक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं पर निर्भर करेगा। 

देश के दूसरे एयरपोर्ट पर भी मिल रही सस्ती चाय-नाश्ते की सुविधा
उड़ान यात्री पहल का उद्देश्य हवाई यात्रियों को कम कीमत पर बुनियादी खानपान की सुविधा उपलब्ध कराना है. मई 2026 तक यह पहल देश के 25 एयरपोर्ट तक पहुंच चुकी थी, इनमें मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के एयरपोर्ट के साथ कई छोटे शहरों के एयरपोर्ट भी शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें :  गंगा लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 78 प्रतिशत जमीन खरीद, निर्माण जल्द शुरू

दिल्ली एयरपोर्ट पर इस सुविधा की शुरुआत से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर उन लोगों के लिए यह उपयोगी हो सकती है, जो परिवार के साथ यात्रा करते हैं या फ्लाइट से पहले चाय, कॉफी और हल्का नाश्ता करना चाहते हैं। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment