एयरपोर्ट पर रणबीर–दीपिका की रोमांटिक झलक, गले मिलते दिखे स्टार्स

मुंबई

एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को काफी समय बाद एक साथ देखा गया है. दरअसल दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि रणबीर एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं. जैसे ही वो सिक्योरिटी चेक के लिए रुकते हैं, वैसे ही उन्हें एयरपोर्ट के अंदर गोल्फ कार्ट पर दीपिका पादुकोण दिखती हैं. जिसके बाद दोनों हाय कहते हैं, साथ में गोल्फ कार्ट पर बैठकर निकल जाते हैं. इस दौरान दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें :  हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट में सितारों की चमक, कार्तिक आर्यन से सान्या मल्होत्रा तक जमकर थिरके सेलेब्स

बता दें कि एयरपोर्ट पहुंचे रणबीर कपूर को ब्लैक कलर की हुडी और कार्गो जींस के साथ कैप लगाए देखा जा सकता है. तो वहीं, दीपिका पादुकोण ग्रे कलर के कॉडसेट में नजर आ रही हैं. बंधे बालों में चोटी के साथ दीपिका ब्लैक चश्मे में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. गोल्फ कार्ट पर बैठकर दोनों एक-दूसरे से गले मिलते दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  MP में खजुराहो एयरपोर्ट नंबर-1, इस सर्वे में देश के 63 एयरपोर्ट में 8वां स्थान

वर्कफ्रंट की बात करें, तो रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. जबकि यश रावण और साई पल्लवी सीता के किरदार में दिखेंगी. यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर आएगा. वहीं दीपिका पादुकोण इस समय एक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रही हैं.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment