देखें Video : ‘5 साल कहां थे? तब किसी ने क्यों हमारी सुध नहीं ली..’ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज के सामने फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, जमकर किया बैठक में बवाल

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, धमतरी, 19 जुलाई 2024

 

 

एक तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से कार्यकर्ता ही लगातार हंगामा कर रहे थे। यह नजारा देखने को मिला धमतरी जिले के जिला कांग्रेस भवन में।

 

 

ये भी पढ़ें :  रायपुर : ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक.चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड

दरअसल जिला कांग्रेस भवन में बैठक के दौरान कांग्रेसियों ने बीते 5 वर्षों में पूछ परख नहीं होने से नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कांग्रेसियों से अलग से बात करने की बात कहते रहे, लेकिन उसके बाद भी कांग्रेसी लगातार यह कहते रहे की 5 साल क्यों उनकी पूछ पर करने कोई नहीं आया?

ये भी पढ़ें :  अकाली दल करेगा महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का समर्थन, BJP से गठबंधन के संकेत तेज

 

 

इस दौरान जमकर हंगामा करते हुए कांग्रेस को बर्बाद करने का आरोप भी नाराज कांग्रेसियों ने कांग्रेस के बड़े नेताओं पर लगाया। बताया जा रहा है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में धमतरी शहर के सभी 40 वार्ड हारने से जिला संगठन के खिलाफ ये आक्रोश जमकर व्यक्त हुआ है।

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment