रायपुर
पश्चिम बंगाल के बर्दवान निवासी युवक और कैंसर के मरीज की तबीयत बिगड़ने पर दुर्गापुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की रायपुर के हवाईअड्डे में गुरुवार की आधी रात आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में बेहोश हुए युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में पश्चिम बंगाल के बर्दवान निवासी गौतम बाउड़ी सवार था।
वह ब्लड कैंसर से पीड़ित था। इलाज के लिए मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल जा रहा था। फ्लाइट में उसकी तबीयत खराब हुई और वह बेहोश हो गया। पायलट ने एयर ट्रेफिक कंट्रोल से आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति प्राप्त होते ही रात को आनन फानन में फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। रायपुर एयरपोर्ट पर उसकी जांच की गई फिर माना स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com