Breaking
23 Nov 2026, Mon

‘परफेक्ट हसबैंड’ है निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर जीता फैंस का दिल

लॉस एंजेलिस,

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी ‘कपल गोल्स’ देने का मौका नहीं छोड़ती है। हाल ही में ‘पीसी’ का करवाचौथ स्पेशल बनाने के लिए निक सारा काम छोड़कर रात में न्यूयॉर्क पहुंचे थे और उनका व्रत भी खुलवाया था। अब पीसी ने रविवार की सुबह निक की बहुत प्यारी वीडियो शेयर की है, जिसे देखकर हर लड़की निक जैसा हसबैंड पाने की ख्वाइश करेगी।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे एयरपोर्ट की तरफ अपनी लग्जरी वैनिटी वैन में जा रही हैं। निक प्रियंका को पेम्पर कर रहे हैं और उनके बालों को फिक्स कर जुड़ा बना रहे हैं। ऐसे में पीसी लाइव रिपोर्टिंग करती हैं और खुद को मल्टीटास्कर बताती हैं, क्योंकि एक तरफ वह अपने बाल बनवा रही हैं, तो दूसरी तरफ स्क्रीन पर मैच देख रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “दा बेस्ट निक जोनस।”

ये भी पढ़ें :  43 साल की प्रियंका ने बिकिनी में पूल में लगाई डुबकी, बोल्डनेस से खींचा ध्यान

कपल की प्यारी बॉन्डिंग देखकर फैंस इनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्रियंका, ये अनमोल पल आपके लिए आशीर्वाद की तरह हैं, आपको किसी की नजर न लगे।”

एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आपका हेयरस्टाइल बहुत प्यारा है।”

ये पहली बार नहीं है जब निक ने प्रियंका के बालों को स्टाइल किया हो, उन्हें जब भी मौका मिलता है, वह एक्ट्रेस की ड्रेस और बालों को ठीक करते दिख जाते हैं। अवॉर्ड फंक्शन में भी निक प्रियंका के पर्सनल फोटोग्राफर बनते हैं और उनकी फोटोज क्लिक करते हैं।

ये भी पढ़ें :  प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज़: ओपन कार में ड्राइव के दौरान निक जोनस के बालों पर फेरा हाथ

बता दें कि निक और प्रियंका की शादी साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। कपल ने ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी, जिसके बाद कपल ने 2022 में बेटी मालती का स्वागत किया। मालती को पीसी ने सरोगेसी से जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी मां के कहने पर अपनी उम्र के 30वें दशक में एग फ्रीज करा लिए थे।

ये भी पढ़ें :  ये 3 सेटिंग करें ऑन नहीं होगा डेटा लीक

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर हॉलीवुड एक्ट्रेस डाएन कीटन के निधन पर शोक जताया है। डाएन कीटन को रोमांटिक-ड्रामा कॉमेडी फिल्म ‘एनी हॉल’, ‘द गॉडफादर’ और ‘फादर ऑफ द ब्राइड’ के लिए ऑस्कर मिला था। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी, जिसके चलते 11 अक्टूबर की रात को उनका निधन हो गया।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *