ब्रेकिंग रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे रायपुर का दौरा, अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

शिवानी शेरके, न्यूज राइटर, रायपुर, 31 जुलाई 2024

रायपुर I मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के दौरे पर होंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय आज अलग-अलग कार्यक्रमो में शामिल हो रहे है, बता दे कि आज सुबह 10:15 पर मुख्यमंत्री साय राजभवन पहुंचेंगे। नवनियुक्त राज्यपाल रामेन डेका के शपथ समारोह में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती समारोह में हुए शामिल, कहा क्षत्रिय समाज का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है, राठौर समाज के नाम पर करने की घोषणा...हर घर तिरंगा फहराने और एक पेड़ मां के नाम पर लगाने मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

राजभवन से मुख्यमंत्री साय मंत्रालय जाएंगे। विभागीय काम काज का ब्यौरा संभालेंगे। दोपहर 2 बजे नवा रायपुर में सेक्टर 24 नूतन आवास एम 5 मुख्यमंत्री साय पहुंचेंगे।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अन्य निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय सारे कार्यक्रम के बाद रात 8 बजे तक मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment