Breaking
28 Nov 2026, Sat

अमेरिका का बड़ा फैसला: रूस पर नए तेल प्रतिबंध, पुतिन को रोकना ही मकसद

वाशिंगटन 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने गुरुवार (स्थानीय समय) को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा रूस की दो प्रमुख तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल  पर नए प्रतिबंध लगाना "उचित और आवश्यक" था। यह कदम रूस-यूक्रेन शांति समझौते पर हो रही धीमी प्रगति के प्रति अमेरिका की निराशा को दर्शाता है। लेविट ने कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हमेशा कहते रहे हैं कि जब उन्हें उचित और आवश्यक लगेगा, तब वे रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे। कल वही दिन था। राष्ट्रपति लंबे समय से पुतिन और इस युद्ध के दोनों पक्षों के प्रति अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं।"

ये भी पढ़ें :  अजरबैजान ने ईरान सीमा पर खोला सड़क मार्ग, ड्रोन हमले के बाद लगाया था बंदिश

उन्होंने यह भी कहा कि शांति वार्ता तभी सफल हो सकती है जब दोनों पक्ष उसमें वास्तविक रुचि और कार्रवाई दिखाएँ। हालांकि ट्रम्प और पुतिन के बीच संभावित बैठक "पूरी तरह असंभव नहीं" है, लेकिन व्हाइट हाउस चाहता है कि इस बैठक का कोई ठोस सकारात्मक परिणाम निकलें और राष्ट्रपति का समय सही दिशा में इस्तेमाल हो। लेविट ने बताया कि ये नए प्रतिबंध "काफी कठोर" हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत और चीन ने रूस से तेल की खरीद कम कर दी है। इसके अलावा, अमेरिका ने यूरोपीय सहयोगियों पर भी रूस का तेल न खरीदने का दबाव डाला है। लेविट ने कहा, "ये प्रतिबंध निश्चित रूप से रूस के लिए नुकसानदेह होंगे।"
 
मास्को ने इन प्रतिबंधों को "अमित्र कदम" करार दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ये प्रतिबंध रूस की अर्थव्यवस्था पर बहुत कम प्रभाव डालेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका बार-बार दबाव बनाने के लिए प्रतिबंधों का इस्तेमाल कर रहा है और इसे नाकाम किया जाएगा। पुतिन ने यह भी कहा कि कोई भी स्वाभिमानी देश दबाव में आकर काम नहीं करता। लेविट ने जोर दिया कि राष्ट्रपति ट्रम्प सिर्फ़ बातचीत नहीं, बल्कि कार्रवाई और ठोस परिणाम चाहते हैं। उन्होंने अमेरिकी मध्य पूर्व शांति समझौते की सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि राष्ट्रपति चाहते हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध भी जल्द समाप्त हो।

ये भी पढ़ें :  इजरायल मानवीय मिशनों को गाजा तक पहुंचने की अनुमति दे:डब्ल्यूएचओ

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *