Breaking
29 Nov 2026, Sun

एमपी में 1 दिसंबर से MSP पर धान खरीदी शुरू, 20 जनवरी तक चलेगी खरीद, जानें रेट

भोपाल
 एमपी सरकार ने 2026-27 के लिए एमएसपी पर धान, ज्वार और बाजरा की उपार्जन नीति घोषित कर दी है। 23 नवंबर को ज्वार और बाजरा की खरीदी शुरू हो गई है। इसकी खरीदी 23 दिसंबर तक होगी। वहीं, धान की खरीदी एक दिसंबर से शुरू होगी जो 20 जनवरी तक चलेगी।

सुबह आठ बजे से शुरू होगी खरीदी
धान की खरीदी सभी केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शुरू होगी और रात आठ बजे तक चलेगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स, नागरिक आपूर्ति निगम और वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि उपार्जन नीति का पालन करें। जिससे किसानों को लाभ मिल सके। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर उपार्जन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  पचमढ़ी महादेव मेले में पहुंचेंगे 6 लाख श्रद्धालु , पुलिस व प्रशासन ने ली तैयारियों की संयुक्त बैठक

नोडल एजेंसी नियुक्त
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि निर्धारित अवधि में उपार्जन किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन के लिए मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज़ कार्पोरेशन नोडल एजेंसी है। इसके अलावा विभाग द्वारा केन्द्र और राज्य सरकार की अन्य एजेंसी या अधिकृत संस्था को भी उपार्जन एजेंसी घोषित किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें :  जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

समर्थन मूल्य भी प्रति क्विंटल तय
वहीं, कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपए तय किया गया है। धान ग्रेड-ए का रेट 2461 रुपए है। इसके साथ ज्वार मालदंडी का 4073 और ज्वार हाइब्रिड का समर्थन मूल्य 4023 रुपए प्रति क्विंटल है। बाजारा का 2900 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य रखा गया है।

54 फीसदी नए बारदाने का होगा उपयोग
समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए 46 प्रतिशत पुराने और 54 प्रतिशत नवीन जूट बारदाने उपयोग किए जाएंगे। बारदानों की व्यवस्था उपार्जन एजेंसी द्वारा की जाएगी। ज्वार और बाजरे का उपार्जन नवीन जूट बारदानों में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  परिवहन जांच प्रणाली को पारदर्शी बनाने नए दिशा-निर्देश जारी, अब वर्दी और बॉडी वॉर्न कैमरा अनिवार्य

इसके साथ ही गुणवत्ता परीक्षण का दायित्व उपार्जन केंद्र में उपार्जन करने वाली संस्था और भंडारण स्थल पर उपार्जन एजेंसी का होगा। कृषि उपज मंडियों में एफएक्यू मानक की धान, ज्वार एवं बाजरा की खरीदी समर्थन मूल्य से कम पर क्रय नहीं किया जाएगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *