Breaking
25 Nov 2026, Wed

भारत A vs दक्षिण अफ्रीका A: ऋषभ पंत की वापसी पर सबकी नज़रें, साई सुदर्शन दिखा सकते हैं दम

बेंगलुरु
भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच गुरुवार से यहां शुरू हो रहे चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऋषभ पंत की चोट के कारण तीन महीने के ब्रेक के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी मुख्य आकर्षण होगी। पंत को 23 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान पैर में चोट लग गई थी और यह विकेटकीपर बल्लेबाज तब से रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहा है।

पंत इस बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे। लेकिन बीसीसीआई के सीओई मैदान पर होने वाले दो अनौपचारिक टेस्ट मैच से उन्हें विश्व चैंपियन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले मैच अभ्यास का महत्वपूर्ण मौका मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाले इन मैच में वह भारत ए की कप्तानी भी करेंगे।
⁠
यह 28 वर्षीय खिलाड़ी सीनियर टीम में ध्रुव जुरेल की जगह ले सकता है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। पंत वास्तविक मैच की स्थिति में मैदान पर कुछ अच्छा समय बिताने के लिए उत्सुक होंगे, बशर्ते इस हिस्से में लगातार बारिश खेल में खलल न डाले। ऑफ स्पिनर प्रेनेलन सुब्रयेन को छोड़कर दक्षिण अफ्रीका ए की कम अनुभवी गेंदबाजी इकाई पंत के लिए वापसी पर ज्यादा परेशानी खड़ी नहीं कर सकती। यहां की पिच भी बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है।

ये भी पढ़ें :  पेरू में फुटबॉल स्टेडियम हादस,1 की मौत, 47 घायल,लीमा के अस्पतालों में हाई अलर्ट

अपनी बल्लेबाजी को निखारने के अलावा पंत अपनी विकेटकीपिंग को भी दुरुस्त करने के लिए उत्सुक होंगे, क्योंकि टेस्ट श्रृंखला में उन्हें रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव जैसे शीर्ष स्तरीय गेंदबाजों के सामने विकेट के पीछे अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इस संदर्भ में सारांश जैन, मानव सुथार और हर्ष दुबे जैसे स्पिनरों के सामने उन्हें अच्छा अभ्यास करने का मौका मिलेगा। साई सुदर्शन ने अपना अंतिम मैच इस महीने की शुरुआत में दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेला था और ये दो मैच उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पहले अपने खेल में निखार लाने का मौका प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़ें :  माइकल क्लार्क ने की भविष्यवाणी, SRH को बताया आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम

तमिलनाडु के इस बल्लेबाज ने फिलहाल तीसरे नंबर पर अपनी जगह पक्की कर ली है लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए हैं। वह यहां बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे। पंत और सुदर्शन के अलावा भारत ए की टीम में खलील अहमद, अंशुल कंबोज, देवदत्त पडिक्कल, नारायण जगदीसन जैसे खिलाड़ी भी शामिल है जो अपना प्रभाव छोड़ने के लिए बेताब होंगे। जहां दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो वह जुबैर हमजा के प्रदर्शन पर नजर रखेगा, जिन्हें लगभग दो साल के अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया है। हमजा इस समय अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले छह प्रथम श्रेणी मैचों में दो शतक और दो अर्द्धशतक बनाए हैं।

ये भी पढ़ें :  41 साल के रोहताश चौधरी ने 847 पुश-अप लगाकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

टीम इस प्रकार हैं:
भारत ए:
ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उप कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, सारांश जैन।

दक्षिण अफ्रीका ए: मार्केस एकरमैन, तेम्बा बावुमा (केवल दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए), ओकुहले सेले, जुबैर हमजा, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, रिवाल्डो मूनसामी, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रायेन, काइल सिमंड्स, त्सेपो नदवांडवा, जेसन स्मिथ, तियान वान वुरेन, कोडी यूसुफ।
मैच सुबह 9.30 बजे शुरू होगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *