मुंबई में ऑडिशन के बहाने बच्चों को किडनैप करने वाला गिरफ्तार, 15-20 बच्चे बंधक बनाए गए

मुंबई

मुंबई में गुरुवार को एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना हुई, जहां दिनदहाड़े बच्चों को बंधक बनाने का मामला सामने आया. यह घटना आर ए स्टूडियो की है, जहां पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लासेस चलती हैं. बताया गया कि सुबह करीब 100 बच्चे यहां ऑडिशन देने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान स्टूडियो में काम करने वाले और यूट्यूब चैनल चलाने वाले रोहित ने 15 से 20 बच्चों को अंदर बंद कर लिया. पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया है. 

ये भी पढ़ें :  भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की, सबसे तेजी से बढ़ने वाली Airline

जानकारी के अनुसार रोहित पिछले चार से पांच दिनों से यहां ऑडिशन करा रहा था. आज उसने शुरुआत में 80 बच्चों को जाने दिया, लेकिन बाकी बच्चों को कमरे में रोक लिया. बच्चे खिड़कियों से बाहर झांकते दिखाई दिए तो बाहर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

ये भी पढ़ें :  RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों की फीस अब सरकार देगी, CM मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 489 करोड़ रुपये

पुलिस ने बच्चों को छुड़वाया

सूचना मिलते ही पुलिस की भारी टीम मौके पर पहुंची और स्टूडियो को चारों तरफ से घेर लिया. आसपास का इलाका हाई अलर्ट पर रखा गया. पुलिस आरोपी की पहचान, मंशा और मांगों को समझने की कोशिश करती रही. अधिकारी लगातार बच्चों को सुरक्षित निकालने की रणनीति बनाते रहे ताकि किसी भी बच्चे को नुकसान न पहुंचे.

ये भी पढ़ें :  चिराग पासवान का बयान: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के सभी पहलू जल्द होंगे स्पष्ट

सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकले

पुलिस ने बाद में रोहित को पकड़ लिया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. इस घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया और लोगों में चिंता का माहौल रहा.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment