अच्छी खबर : सीएम विष्णुदेव साय आज सुनेंगे लोगों की समस्या…जनता होगी सीएम से रुबरु, आज मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 8 अगस्त 2024

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज यानी 8 अगस्त को साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम का आयोजन होगा। जो कि सुबह 11 से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में आम जनता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रूबरू होकर अपने आवेदन/ समस्या रख सकेंगे और समाधान प्राप्त कर सकेंगे। इसी के साथ ही सीएम साय भी जनदर्शन में आम लोगों की समस्या सुनेंगे।

ये भी पढ़ें :  राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में DGP और CS की ली बैठक, उपसचिव हिना अनिमेष नेताम सहित गृह विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे उपस्थित 

बता दें कि जनदर्शन का आयोजन हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में किया जाता है। जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन 27 जून से किया गया है, जिसमें आम जनता बड़ी संख्या में शामिल होते है। साथ ही अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन सीएम को देते हैं। वहीं सीएम साय भी सभी आवेदनों को स्वयं देखते हुए जनता के समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के विभागीय अधिकारियों को सक्त निर्देश दिए हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment