राष्ट्रध्वज के रंग में रंगा CM हाउस, CM विष्णुदेव ने लोगों को दिया तिरंगा..तो ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से भावुक हुए लोग

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 8 अगस्त 2024

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णुदेव का जनदर्शन जारी है। इस जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रिमझिम बारिश बीच जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने राज्य के लोग पहुँचे हुए हैं। साथ ही अपनी समस्याएं बताने बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री निवास में लोग पहुँचे हुए हैं।

ये भी पढ़ें :  लकड़ी लेने गए बुजुर्ग पर हाथी का हमला, मौके पर मौत, 100 से ज्यादा हाथियों से गांव में दहशत

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
दिव्यांगजनों के बीच जाकर उनसे आवेदन ली रहे हैं।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को तिरंगा का वितरण भी किया गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभियान में अपनी-अपनी सहभागिता निभाने के लिए उपस्थित लोगों से अपील की है। जनदर्शन में मुख्यमंत्री के आते ही राष्ट्र ध्वज लहराकर उपस्थित लोगों ने उनका अभिवादन किया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment