Chhattisgarh : जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह, बारिश के बीच अपने मुखिया से मिलने और अपनी समस्याएं बताने सीएम हाउस पहुंचे

 

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 08 अगस्त, 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। रिमझिम बारिश के बीच जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने, उनसे अपनी समस्याएं बताने और उनके समाधान के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हुए हैं।

बताते चलें कि, हर सप्ताह गुरुवार को दोपहर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन चलेगा। यहां आम लोगों को सिविल लाइस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में एंट्री दी जाएगी। लोगों को अपनी समस्याओं का आवेदन मुख्यमंत्री के नाम लेकर जाना होगा। शिकायत से जुड़े दस्तावेज साथ रखने होंगे। इस जनदर्शन में मुख्यमंत्री जनता के सुझाव भी लेंगे। इसके अलावा सरकारी योजनाओं से उन्हें मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।

ये भी पढ़ें :  Bhent-Mulakat : अब कमल विहार कहलाएगा कौशल्या विहार, बिरगांव में खुलेगा ITI, CM भूपेश ने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगातें

सीएम विष्णुदेव साय ने 27 जून को पहला सीएम जनदर्शन रायपुर मुख्यमंत्री निवास में लगाया था। जिसके बाद अगले हफ्ते के 4 जुलाई को दूसरा सीएम जनदर्शन लगाया गया था। 11 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक किसी न किसी कारण से जनदर्शन स्थगित होता रहा है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment