ब्रांज मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंडियन हॉकी टीम को दी बधाई

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 08 अगस्त, 2024

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक खेलों में ब्रांज मेडल जीतने पर इंडियन हॉकी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्पेन के विरुद्ध भारतीय टीम ने शानदार मैच खेला। उन्होंने कहा कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है और भारत की टीम ने आज शानदार खेल दिखाते हुए देश की प्रतिष्ठा को विश्व पटल में बनाये रखा है।

ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने गंगा नदी की स्वच्छता पर सवाल उठाए

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक के अपने सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसके लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह को भी बधाई है जिन्होंने आज दो गोल दागकर देश की विजय सुनिश्चित कर दी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment