नक्सलियों को आर्थिक सहयोग करने वाले 5 ग़द्दार धरे गए, छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, करोड़ों उगाही करके नक्सलियों को सहयोग करते थे ये सभी ग़द्दार

हेमंत वर्मा, न्यूज़ राइटर, राजनांदगांव, 11 अगस्त 2024

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत मानपुर मोहला पुलिस को बड़ी सफलता हाथलगी है। नक्सलियों को हर तरह से मदद पहुंचाने वाले पांच नक्सली सहयोगी पुलिस गिरफ्त में आए हैं। सभीआरोपियों ने ठेकेदारों से लेवी वसूल कर नक्सलियों को जरूरत की सामान उपलब्ध कराने का काम शुरू कर रखा था।

ये भी पढ़ें :  नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक कार्रवाई के लिए सीआरपीएफ ने छत्तीसगढ़ में 4,000 से अधिक जवान भेजे

यह भी आरोप लगाया गया है कि सरजू  टेकाम आदिवासी नेता के दिल्ली दौरे के लिए इसी पैसे से फ्लाइट की टिकटभी बुक कराई गई थी।

लेवी वसूलने में मनी ट्रेल का पर्दाफाश करते हुए 5 तथाकथित नक्सली सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।

राजनांदगांव रेंज के आईजी दीपक झा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि उक्त पांचो आरोपियों को नक्सलियों नेवर्ष 2022 में एक करोड़ रुपए लेवी वसूलने का टारगेट दिया था। उक्त पांचो आरोपियों के जरिए ठेकेदारों सेनक्सलियों ने करोड़ों रुपए लेवी वसूली भी किए हैं।

ये भी पढ़ें :  बड़ा खुलासा : Diary ने खोले राज़..लिव इन में रहकर प्रेमी से परेशान थी युवती..की थी आत्महत्या..प्रेमिका के शव के साथ दो दिन तक सोता रहा प्रेमी युवक

पुलिस ने यह भी बताया कि पांचो आरोपी से अपने बैंक अकाउंट के माध्यम से लेवी के करीब 60 लाख रुपए प्राप्तकिए हैं। प्राप्त लेवी की रकम यह नक्सलियों तक पहुंचाने का काम करते थे। साथ ही लेवी की रकम से नक्सलियों कोउनकी जरूरत का सामान एवं दवाइयां भेजते थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए राजेंद्र कड़ती का बड़ा भाईमोहन कड़ती छत्तीसगढ़ के बस्तर भैरमगढ़ क्षेत्र का कुख्यात नक्सली कमांडर है। इस तरह पुलिस को बड़ी सफलताहाथ लगी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment