अलवर
राजस्थान के अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक हैरान और परेशान करने वाली घटना सामने आई है। यहां जयपुर रोड स्थित क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के ने अपने पिता पर हमला करते हुए उनकी नाक और प्राइवेट पार्ट पर दांत से काट लिया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले अलवर क्षेत्र में एक मंदिर में भगवान कृष्ण की मूर्ति तोड़े जाने का मामला सामने आया था। जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि उक्त मूर्ति एक नाबालिग ने तोड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब उसी नाबालिग ने बीती देर शाम अपने पिता पर ही बर्बर हमला कर दिया।
परिजनों ने बताया कि बच्चे में पिछले कुछ समय से ‘ऊपरी चक्कर’ होने की बात कही जा रही थी। देर रात अचानक बच्चे ने अपने पिता पर हमला करते हुए उनकी नाक और प्राइवेट पार्ट पर दांत से काट लिया, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर है।
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि नाबालिग बेटे के द्वारा पिता पर हमला करने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में घटना घरेलू झगड़े और मानसिक असंतुलन से जुड़ी लग रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चे की काउंसलिंग और मेडिकल जांच कराई जाएगी।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com