Breaking
30 Nov 2026, Mon

जोधपुर में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 82 लाख का डोडा पोस्त बरामद, तस्कर गिरफ्तार

जोधपुर

पुलिस आयुक्तालय जोधपुर पश्चिम की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और लूणी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 5 क्विंटल 43 किलो 62 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 82 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त श्री ओमप्रकाश, पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री रोशन मीना (IPS) और सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा श्री आनंदसिंह राजपुरोहित (RPS) के निर्देशन में की गई। टीम में लूणी थानाधिकारी मं. गोरधनराम और एएनटीएफ जोधपुर की संयुक्त टीम शामिल रही।

ये भी पढ़ें :  बाड़मेर में जैविक खेती का कमाल, पूर्व सरपंच कमा रहे सालाना 20-25 लाख रुपये

गश्त के दौरान खाराबेरा पुरोहितान क्षेत्र में संदिग्ध वाहन की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की। इस दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो (MH 03 DX 6297) को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान हाईकोर्ट में शनिवार कार्यदिवस पर विवाद, अधिवक्ताओं का बहिष्कार जारी

जांच के दौरान वाहन चालक की पहचान गोकलाराम पुत्र मोटाराम, जाति जाट, उम्र 32 वर्ष, निवासी सरली, थाना सदर, जिला बाड़मेर के रूप में हुई। स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर उसमें से 27 कट्टों में भरा कुल 5 क्विंटल 43 किलो 62 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। वाहन के डैशबोर्ड से पुलिस ने एक पिस्टल की खाली मैगजीन और 35 जिंदा कारतूस भी जब्त किए। इसके अलावा, वाहन से अलग-अलग राज्यों की 6 जोड़ी फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गईं।

ये भी पढ़ें :  बजट 2025: देश-विदेश में पीले पत्थर के रूप में प्रसिद्ध जैसलमेर के पत्थर बिजनेस को संजीवनी की आस

पूछताछ के दौरान आरोपी गोकलाराम ने बताया कि वह कपासन (जिला चित्तौड़गढ़) से डोडा पोस्त लेकर देचू (जोधपुर) क्षेत्र में सप्लाई करने आया था। उसका सहयोगी भैरू लुहार निवासी पाली, मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपी गोकलाराम को गिरफ्तार कर लिया है। गोकलाराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 तथा बीएनएस की धाराओं 318(4), 338, 336(3), 340(2), 111(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *