Breaking
25 Nov 2026, Wed

Big Breaking : उत्तरप्रदेश में बलरामपुर जिले के कावड़ियों से भरी पिकअप वाहन को कंटेनर ने मारी टक्कर, दर्जनों घायल, तीन श्रद्धालुओं की मौत

 

निर्मला मिश्रा, न्यूज राइटर, लखनऊ/उत्तरप्रदेश, 16 अगस्त, 2024

 

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सुबह भोर में कावड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी खड़ी कंटेनर से भिड़ गई। इस हादसे में घटनास्थल पर ही महिला सहित तीन कावड़ियों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। 6 कावड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस मौके पर पहुच कर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर डीएम एसपी सहित पुलिस फोर्स पहुंच कर घटना स्थल का जांच पड़ताल किया। पुलिस ने तीन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें :  सस्ती मेडिकल जांच और हॉस्टल मंजूरी: मेकाहारा में MRI-CT स्कैन और 200 छात्रों के लिए सुविधा

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलमीपुर नेशनल हाईवे 2 का है। सुबह लगभग 5 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। सभी लोग बलरामपुर के रहने वाले है. तकरीबन 21 कावड़िया एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर वृंदावन दर्शन करने गए हुए वहां से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही इनकी पिकअप गुलामीपुर नेशनल हाईवे के पास पहुंची सामने खड़ी कंटेनर गाड़ी से भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

ये भी पढ़ें :  दर्शन को जाते वक्त हादसा: कार पुल से गिरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सहित दो की मौत, तीन घायल

इस भीषण सड़क दुर्घटना में 58 वर्षीय की आरती देवी, 65 वर्षी मुन्नी पाल और 67 वर्षीय फेकू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसमें 17 लोग घायल हो गए। चीख़ पुकार सुनकर आसपास रहे लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएससी सिराथू में भर्ती कराया। जानकारी होने पर डीएम एसपी भी मौके पर पहुंच गए। कुछ मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि 6 कावड़ियों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *