Big Breaking : भिलाई MLA देवेंद्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हिंसा भड़काने का है विधायक पर आरोप, राज्यभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

हेमंत शर्मा, न्यूज़ राइटर, भिलाई, 17 अगस्त 2024

अंततः भिलाई से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। दरअसल बलौदाबाजार हिंसा मामले में नोटिस की तामीली नहीं करने पर पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि भिलाई विधायक पर हिंसा भड़काने का लगा आरोप था। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों ने पुलिस का रास्ता रोकने की कोशिश भी की। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच हुई झूमाझटकी भी हुई।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 137 करोड़ के कार्यों का आज करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

आज सुबह से ही बलौदाबाज़ार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित निवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। विधायक के गिरफ्तारी का विरोध करने सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उनके निवास पर नारेबाजी करते नजर आये, जिसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

आपको बता दें कि सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान 10 जून को बलौदाबाजार जिले के कलक्ट्रेट परिसर में आगजनी की घटना हुई थीजहां प्रदर्शनकारियों ने 150 से अधिक दो पहिया और 10 चारपहिया वाहनों को आग के हवाले किया था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment