Breaking
17 Nov 2026, Tue

अयोध्या में धर्म ध्वज स्थापना करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, सुरक्षा कवच होगा अभेद्य

6970 सुरक्षा कर्मियों का सुरक्षा घेरा, एटीएस-एनएसजी से लेकर साइबर टीम तक मुस्तैद

एंटी-ड्रोन सिस्टम, स्नाइपर ड्यूटी, 90 तकनीकी विशेषज्ञों की तैनाती

अयोध्या,

श्रीराम मंदिर अयोध्या में धर्म ध्वज स्थापना समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभूतपूर्व स्तर पर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में कानून-व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस बल तथा विभिन्न विशेष इकाइयों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर फील्ड टीमों तक का समन्वित प्रबंधन शामिल है।

सुरक्षा योजना के अंतर्गत उच्च पदस्थ अधिकारियों को रणनीतिक नेतृत्व के लिए तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, क्षेत्रीय अधिकारियों और निरीक्षकों की संख्या उल्लेखनीय है। सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस बल में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला आरक्षियों को नियुक्त किया गया है, जो भीड़ नियंत्रण, सर्चिंग, विस्फोटक की जांच सहित आपात प्रतिक्रिया जैसी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। विशेष सुरक्षा इकाइयों के रूप में बम डिटेक्शन टीम, डॉग स्क्वॉड, वीवीआईपी सुरक्षा निरीक्षण दल, ट्रैफिक प्रबंधन यूनिट, फायर यूनिट तथा रिस्पॉन्स टीम की जिम्मेदारी संवेदनशील बिंदुओं पर सुनिश्चित की गई है।

ये भी पढ़ें :  PM मोदी की हरमन ब्रिगेड से मुलाकात तय, चैंपियन बेटियों को करेंगे सम्मानित

तकनीकी उपकरण जैसे माइंस टीम, बीडीएस यूनिट, एक्स-रे स्कैनिंग मशीन, सीसीटीवी मॉड्यूल, हाई रिस्पॉन्स वैन, पेट्रोलिंग यूनिट और एंबुलेंस यूनिट्स को भी नियुक्त किया गया है। विशेष जांच के लिए हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्शन डिवाइस, वाहन माउंटेड स्कैनर तथा बैगेज एक्सरे स्कैनर का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है।
 

सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस बल

ये भी पढ़ें :  महात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री मोदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विभिन्न परीक्षेत्रों से कुल 14 एसपी

कुल 30 एएसपी

कुल 90 डीवाईएसपी

कुल 242 इंस्पेक्टर (पुरुष)

उप निरीक्षक कुल 1060

महिला उप निरीक्षक कुल 80

पुरुष हेड कांस्टेबल कुल 3090

महिला हेड कांस्टेबल कुल 448

यातायात व्यवस्था के लिए तैनाती

कुल 16 ट्रैफिक इंस्पेक्टर

कुल 130 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर

कुल 820 ट्रैफिक पुलिस के जवान

विशेष सुरक्षा इकाइयां

एटीएस कमांडो की कुल 02 टीम

एनएसजी स्नाइपर कुल 02 टीम

एंटी ड्रोन यूनिट कुल 01 टीम

धर्म ध्वज समारोह में सुरक्षा प्रबंधन का विवरण

एस्कॉर्ट 2 सेट, प्रत्येक में 3 कर्मी

ये भी पढ़ें :  लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

एक्सेस कंट्रोल 16 सेट

एएस चेकिंग टीम 3 यूनिट

स्पाटर डिटेक्टिव ड्यूटी 15 यूनिट

बेयरर यूनिट 2 यूनिट

एंटी मोबाइल माइन्स टीम 01

बीडीडीएस 09 टीम

स्पॉट चेक टीम 15

फायर ब्रिगेड 04

पायलट वाहन यूनिट 12

डीएफएमडी 105

एचएचएमडी 380

वाहन माउंटेड जैमर 01

नागरिक पुलिस कुल 5784

यातायात पुलिस 1186

ध्वजारोहण में लगे कुल सुरक्षा कर्मी 6970

ड्रोन निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक विजिलेंस

एटीएस टीम 2

कुल लगभग 90 तकनीकी सदस्य

एंटी ड्रोन सिस्टम 01

04 साइबर कमांडो

अतिरिक्त सुरक्षा बिंदु

पार्किंग प्रबंधन के लिए 38 कर्मी

भीड़ नियंत्रण के लिए बैरियर मॉड्यूल

वीआईपी रूट और मंदिर परिसर सुरक्षा विशेष प्रोटोकॉल

रूट डायवर्जन पर पुलिस तैनाती

स्नाइपर और हाई ग्राउंड सर्विलााँस

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *