Breaking
17 Nov 2026, Tue

भारतीय सेना में बड़ा बदलाव संभव, खत्म हो सकता है ब्रिगेडियर पद; कर्नल बनेंगे सीधे मेजर जनरल

नई दिल्ली
भारतीय सेना अपने रैंक ढांचे में बड़ा बदलाव करने पर गंभीरता से विचार कर रही है. रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना ब्रिगेडियर का पद समाप्त करने और कर्नल से सीधे मेजर जनरल पद पर प्रमोशन की व्यवस्था लाने का प्रस्ताव तैयार कर रही है. यह कदम अधिकारियों के करियर प्रोग्रेस को बेहतर बनाने, सिविल सेवाओं के साथ वेतन और पद के अंतर को कम करने तथा रैंक संरचना को सरल बनाने के लिए उठाया जा रहा है। 

सेना का मौजूदा रैंक ढांचा पिरामिड के आकार का है. लेफ्टिनेंट कर्नल और उससे नीचे के पदों पर अधिकारियों की संख्या बहुत अधिक है, जबकि ऊपरी पद सीमित हैं. इससे प्रमोशन में देरी होती है. सेना के अधिकारी मेजर जनरल के वेतन स्तर तक पहुंचने में औसतन 32-33 साल लगा देते हैं, जबकि आईएएस, आईपीएस और वन सेवा के अधिकारी समान स्तर पर 16-18 साल में पहुंच जाते हैं. इस असमानता को दूर करने के लिए यह प्रस्ताव लाया गया है। 

ये भी पढ़ें :  कनाडा पीएम कार्नी का 'गुडविल गिफ्ट', इंडिया दौरे से पहले भारत के दुश्मन को करेंगे 'बेमुल्क'

2018 में तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के समय भी कैडर अध्ययन में ब्रिगेडियर पद खत्म करने की संभावना पर चर्चा हुई थी, लेकिन तब इसे लागू नहीं किया गया. अब सेना इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप से रक्षा मंत्रालय के माध्यम से आठवें केंद्रीय वेतन आयोग को भेजने की तैयारी में है. सिफारिशें जल्द अंतिम रूप ले सकती हैं. इस महीने या अगले महीने तक भेजी जा सकती हैं। 

कैसे बदलेगा कमांड ढांचा
प्रस्ताव के अनुसार मेजर जनरल ही ब्रिगेड का कमांड संभालेंगे, जो अभी ब्रिगेडियर करते हैं. साथ ही वे डिवीजन स्तर की जिम्मेदारियां भी निभाते रहेंगे. नियमित अधिकारियों के लिए मेजर जनरल न्यूनतम रिटायरमेंट रैंक बन सकता है. इससे करियर में स्थिरता बढ़ेगी। 

ये भी पढ़ें :  EPFO ने अपने नए प्‍लेटफॉर्म ईपीएफओ 3.0 को लॉन्‍च करने की तैयारी, ATM और UPI से कैसे निकलेगा PF का पैसा

यह बदलाव भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना पर भी असर डालेगा, जहां कमोडोर और एयर कमोडोर ब्रिगेडियर के समकक्ष पद हैं. सेना इस समय अपने ऑपरेशनल संगठन में भी बड़े बदलाव कर रही है. उसने पहले पांच एकीकृत बैटल ग्रुप (आईबीजी) और एक फायर सपोर्ट ग्रुप सक्रिय कर दिए हैं. प्रत्येक आईबीजी में करीब 5,000 जवान होते हैं, जो ब्रिगेड से बड़ा और डिवीजन से छोटा होता है. इनका कमांड मेजर जनरल के पास ही है. ऐसे में रैंक संरचना में बदलाव कमांड व्यवस्था को और मजबूत बना सकता है। 

ये भी पढ़ें :  फतेहपुर में धार्मिक विवाद: मकबरे को मंदिर बताकर पूजा, फिर हुई तोड़फोड़

फायदे और चुनौतियां
यह प्रस्ताव अधिकारियों के मनोबल को बढ़ा सकता है और प्रतिभा को सेना में बनाए रखने में मदद करेगा. लेकिन इसे लागू करने में कई चुनौतियां भी हैं. मौजूदा ब्रिगेडियर पदों का समायोजन, नौसेना-वायुसेना के साथ तालमेल और कमांड जिम्मेदारियों का बंटवारा सावधानी से करना होगा. अगर यह मंजूर होता है तो सेना की पूरी कमांड और करियर आर्किटेक्चर में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। 

कुल मिलाकर यह चर्चा सेना को आधुनिक और कुशल बनाने की व्यापक प्रक्रिया का हिस्सा है. आगे की औपचारिक सिफारिश और सरकार का फैसला तय करेगा कि यह बदलाव कितनी जल्दी अमल में आता है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *