Kolkata Rape Case : आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ़िक टेस्ट करा सकती है CBI..BJP करेगी प्रदर्शन, सौरभ गांगुली देंगे धरना, जानें आज का पूरा अपडेट 

अमित आर्यन, न्यूज़ राइटर, कोलकाता, 21 अगस्त 2024

कोलकाता डॉक्टर रेप हत्या मामले में सीबीआई आज आरोपी संजय रॉय का पॉलिग्राफिक टेस्ट करा सकती है। हालांकि सीबीआई सूत्रों का कहना है कि आज आरोपी को सबसे पहले कोर्ट ले जाया जाएगा जहां उसके दस्तखत होने है। उसके बाद आज ही पॉलिग्राफिक टेस्ट हो जाने की पूरी संभावना है। साथ ही अस्पताल के पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष से पूछताछ का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। क्योंकि संदीप घोष का कंडक्ट संदिग्ध बना हुआ है। संदीप घोष पर सीबीआई की गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। इससे पहले मंगलवार को संदीप घोष से तो पूछताछ हुई। इसके साथ ही सीबीआई ने कोलकाता पुलिस के एएसआई अरुप दत्त से पूछताछ की। क्योंकि अरूप दत्त को ही संजय राय ने उस रात कई बार कॉल किया था। इसी के बैरक में रहता था। अरुप दत्ता से जब मीडिया ने पूछा कि क्या वह संजय को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं या नहीं तो वह सीजीओ कॉम्प्लेक्स के अंदर भाग गए। वहीं सीबीआई ने टाला पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी अभिजीत मंडल के बयान दर्ज किये। इसी पुलिस स्टेशन में रेप हत्या की FIR दर्ज हुई थी। जिस तरीके से पुलिस के स्तर पर एफआईआर दर्ज करने और जांच में देरी हुई वो सामने आ सके। क्योंकि सीबीआई को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक रिपोर्ट सबमिट करनी है।

ये भी पढ़ें :  CG में 15 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे तकनीकी कॉलेजों के छात्र, प्रतिभा प्रदर्शन का मौका

BJP करेगी आंदोलप :-

बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ कथित रेप और हत्या की घटना के खिलाफ आज से 5 दिन तक श्यामबाजार मेट्रो स्टेशन के पास धरना-प्रदर्शन करेगी। मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने प्रदर्शन की अनुमति दे दी। अदालत ने निर्देश दिया कि बुधवार से रविवार तक हर दिन दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक प्रदर्शन में 300 से अधिक लोग नहीं होने चाहिए। यह स्थल आरजी कर हॉस्पिटल से करीब आधा किलोमीटर दूर है।

ये भी पढ़ें :  CGPSC भर्ती घोटाला में पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और चेतन बोरघरिया किसी भी वक़्त हो सकते हैं गिरफ्तार !

सौरव गांगुली आज करेंगे प्रदर्शन :-

डॉक्टर रेप मर्डर मामले में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली आज घटना के विरोध और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरेंगे। आज दोपहर में कोलकाता मैदान में गोष्ठ पाल के प्रतिमा के नीचे पूर्व खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे। वहीं बुधवार शाम को सौरव की पत्नी डोना डांस स्कूल दीक्षा मंजुरी की ओर से जुलूस निकाला जाएगा। अभी समय नहीं आया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment