आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल CM विष्णुदेव, राज्यपाल रतनपुर में महामाया देवी का करेंगे दर्शन

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 31 अगस्त 2024

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 9.45 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.20 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां सवेरे 10.30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

 

 

मुख्यमंत्री साय दोपहर 2 बजे बिलासपुर के एक निजी होटल में आयोजित जिला उद्योग संघ बिलासपुर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय बिलासपुर से अपरान्ह 3.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : बस्तर संभाग में विकास कार्यों की समीक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए जनकल्याणकारी योजनाओं के तेज़ी से क्रियान्वयन के निर्देश

 

 

राज्यपाल करेंगे मां महामाया के दर्शन 

राज्यपाल रमेन डेका 31 अगस्त को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल डेका सुबह 10.00 बजे राजभवन रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। डेका सुबह 10.35 बजे हेलीपैड से पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्वविद्यालय के ग्राउंड में पहुंचेंगे। सुबह 10.40 बजे से 10.55 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। सवेरे 11.00 बजे से लेकर 12.00 बजे तक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह के बाद दोपहर 12.00 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 1.30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 3.00 बजे पंडित सुन्दर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के हेलीपैड से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.15 बजे रतनपुर पहुंचेंगे और महामाया देवी का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद शाम 4.05 बजे हेलीपैड से पुलिस परेड मैदान रायपुर के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें :  सरकार बनने के बाद पहली बार बस्तर में विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित, 2 दिन बंद रहेगा मिनी नियाग्रा

 

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे। समारोह में केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर जहर उगला, कहा-'हिंदू-मुस्लिम एक नहीं हो सकते

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment