शिवपुरी में दो भाइयों की हत्या, वजह मांस की दुकान; कसाई सहित 16 आरोपी फरार

शिवपुरी
शिवपुरी जिले में मांस की दुकान चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। काफी लंबे समय से दोनो तरफ से दुकान चलाने को लेकर गर्मागर्मी बनी हुई थी। फिर बीती रात इस विवाद ने खूनी रंग धारण कर लिया। इसमें दो लोगों की जान चली गई। आरोपी ने भीड़ जुटाकर हमला बोला और दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की घरपकड़ जारी है।

ये भी पढ़ें :  BJP महिला पार्षद ने चप्पल की माला पहन निगम कार्यालय पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार रात शिवपुरी जिला मुख्यालय से करीब 75 किमी की दूर की है। एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि विजय घावरी और उसका भाई अजय घावरी कई सालों से मंडी इलाके में मांस की दुकान चला रहे थे। इन लोगों की दुकान के पास जब शेर सिंह घावरी ने मांस की दुकान खोली तो इन लोगों के बीच में विवाद बढ़ गया।

ये भी पढ़ें :  पूर्व मंत्री गिर्राज डंडौतिया मुरैना में सड़क हादसे में घायल, नहीं मिल सकी एंबुलेंस

ये विवाद धीरे-धीरे बढ़ता ही चला गया। इसी विवाद के चलते रविवार रात इन लोगों के बीच बहस के बाद झड़प हो गई। इसके बाद शेर सिंह और 16 अनेय लोग अजय विजय के घर पहुंचे और उन्हें गोली मारकर खत्म कर दिया। प्रशांत शर्मा ने यह बात एफआईआर के हवाले से कही है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में शामिल कसाई सहित अन्य सभी 16 आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम तैनात करके काम पर लगा दिया है। जल्द ही आरोपियों के पकड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment