Breaking
16 Nov 2026, Mon

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन

भोपाल
उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल की उपस्थिति में सितंबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर आज मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत सुमधुर धुनें प्रस्तुत की।

सामूहिक गायन में अपर मुख्य सचिव श्री के सी गुप्ता, प्रमुख सचिव श्री संजय दुबे, श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर सहित मंत्रालय, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।                                 

ये भी पढ़ें :  पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों का किसी भी डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश का स्वप्न होगा साकार

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *