Breaking
24 Nov 2026, Tue

न्यू ईयर 2026 का धमाका! Jio के तीन शानदार प्लान, 365 दिन वैलिडिटी और ₹35,100 तक का जबर्दस्त फायदा

नई दिल्ली 
जियो ने यूजर्स को न्यू ईयर गिफ्ट दे दिया है। कंपनी ने यूजर्स को लिए Happy New Year 2026 प्लान्स को लॉन्च किया है। फोनअरीना की रिपोर्ट के अनुसार ये प्लान 103 रुपये (फ्लेक्सी पैक डेटा ऐड-ऑन), 500 रुपये (सुपर सेलिब्रेशन मंथली प्लान) और 3599 रुपये ( हीरो रिचार्ज ऐनुअल प्लान) हैं। कंपनी के ऐनुअल और मंथली प्लान 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इनमें आपको हर दिन 2.5जीबी तक डेटा मिलेगा। ये प्लान एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी देते हैं। इन प्लान में आपको 35100 रुपये की कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो प्लान का ऐक्सेस भी मिलेगा, जिसकी वैलिडिटी 18 महीने है। वहीं, कंपनी का डेटा पैक यूजर्स को 5जीबी टोटल डेटा के साथ कई सारे ओटीटी ऐप का ऐक्सेस देता है। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में।

ये भी पढ़ें :  हाईकोर्ट का प्रशासन को आदेश, फीस और फर्जी पुस्तकों के मामले में पेश करें स्टेटस रिपोर्ट

3599 रुपये वाला प्लान
जियो का यह हीरो ऐनुअल रिचार्ज प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 2.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जा रहा है। इस प्लान में कंपनी हर दिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है। जियो के इस प्लान में आपको 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो प्लान का फ्री ऐक्सेस मिलेगा। इसकी कीमत 35100 रुपये है।

ये भी पढ़ें :  सास बहू की पेंशन में नहीं मांग सकती हिस्सा! 83 साल की बुजुर्ग महिला को कोर्ट से बड़ा झटका

500 रुपये वाला प्लान
जियो का यह सुपर सेलिब्रेशन मंथली प्लान 28 दिन चलता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 2जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी रोज 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी दे रही है। यह प्लान भी 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो का फ्री ऐक्सेस देता है। प्लान में जियो हॉटस्टार अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल, सोनी लिव और जी5 जैसे ऐप का ऐक्सेस दिया जा रहा है।
 
103 रुपये वाला फ्लेक्सी पैक
जियो के इस नए फ्लेक्सी पैक की वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कस्टमाइजेबल एंटरटेनमेंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें हिन्दी पैक, इंटरनैशनल पैक और रीजनल पैक शामिल है। हिन्दी पैक में कंपनी यूजर्स को जियो हॉटस्टार, जी5 और सोनी लिव का ऐक्सेस दे रही है। वहीं, इंटरनैशनल पैक में जियो हॉटस्टार, फैनकोड, लायन्सगेट और डिस्कवरी+ का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। रीजनल पैक की बात करें, तो इसमें जियो हॉटस्टार के साथ SunNXT, Kancha Lanka और Hoichoi का ऐक्सेस दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  भारी बारिश झेल रहे कई राज्यों के लिए राहतभरा अपडेट है, भारी बारिश से मिलने जा रही राहत

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *