Breaking
26 Nov 2026, Thu

भारत–ओमान फ्री ट्रेड डील आज, 10 अरब डॉलर के कारोबार से खुलेंगे नए रास्ते

नई दिल्‍ली

भारत अपने व्‍यापार रणनीति को तेजी से आगे बढ़ा रहा है. अब भारत एक और देश के साथ फ्री ट्रेड डील (FTA) करने जा रहा है. केंद्रीय और वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और ओमान गुरुवार को फ्री ट्रेड डील करने जा रहे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत होंगे और प्रमुख क्षेत्रों में नए अवसर खुलेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में इसपर हस्‍ताक्षर होंगे. 

खाड़ी सहयोग परिषद देशों में ओमान भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात स्‍थान रहा है और अब ये डील दोनों देशों के बीच आर्थिक स्थिति को और भी मजबूत करने वाली है. गोयल ने कहा कि ओमान लगभग 20 सालों से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्‍तक्षर कर रहा है. अमेरिका के साथ इसने 2006 में इसी तरह का समझौता किया था. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कारोबारियों के लिए नया अवसर लेकर आएगा, उन्‍होंने कहा कि जूते, कपड़े, ज्‍वेलरी, एग्रीकल्‍चर, वाहन और कलपुर्जे, नवीनीकरण ऊर्जा जैसे सेक्‍टर्स में संभावनाएं और बढ़ेंगी. 

ये भी पढ़ें :  भाजपा नेता अनूप एंटनी जोसेफ ने कहा- कोचीन में 600 क्रिश्चियन परिवारों की भूमि पर वक्फ बोर्ड का दावा अवैध

कई देशों के लिए खुलेंगे रास्‍ते
मंत्री ने कहा कि यह डील अफ्रीका और मध्‍य एशिया के लिए एंट्री गेट है. इस कदम से अन्‍य देशों से भी व्‍यापार करने की संभावनाएं बढ़ेंगी. भारत और ओमान के बीच व्‍यापार 10.5 अरब डॉलर का है. भारत ओमान से 6 अरब डॉलर से ज्‍यादा का आयात करता है, जबकि निर्यात 4 अरब डॉलर का है. अब आइए जानते हैं भारत ओमान से क्‍या मंगाता है और क्‍या देता है? 
 
ओमान से क्‍या मंगाता है भारत? 
भारत के ओमान से प्रमुख आयात पेट्रोलियम और यूरिया है. आयात में इनकी हिस्‍सेदारी 70 फीसदी से ज्‍यादा की है. इसके अलावा, भारत ओमान से प्रोपलीन, एथ‍लिन पॉलीमर, पेट कोक, जिप्‍सम, केमिकल, लोहा और इस्‍पात अपरिष्‍कृत एल्‍युमीनियम शामिल है. 

ये भी पढ़ें :  सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, 12 दिसंबर के ताजा रेट्स, 10 ग्राम सोने का भाव 1.31 लाख

ओमान भारत से क्‍या मंगाता है? 
ओमान भारत से भी बड़ी मात्रा में चीजों का आयात करता है, जो करीब 4 अरब डॉलर की है. भारत ओमान को खनिज ईधन, केमिकल, बहुमूल्‍य धातुएं, लोहा और इस्‍पात, अनाज, जहाज, नावें, विद्युत मशीनरी, बॉयलर, चाय, कॉफी, मसाले, वस्‍त्र और खाद्य पदार्थ देता है. 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *