पाकिस्तान में राजनीतिक तूफ़ान: इमरान और बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा

रावलपिंडी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के एक मामले में 17-17 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब जेल में इमरान के साथ कथित अमानवीय व्यवहार को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान को एक बड़े भ्रष्टाचार मामले में अदालत ने 17 साल की सजा सुनाई है। इसी मामले में उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी 17 साल के कारावास की सजा दी गई है। यह जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने स्थानीय मीडिया के हवाले से दी है।

ये भी पढ़ें :  ‘तुम साथ छोड़ोगी तो वीडियो तुम्हारे पति को भेज दूँगा…’ सुन सुनकर आहत हुई लिव इन में रह रही महिला, तो सब्बल से मारकर ले ली आदमी की जान

इमरान खान को पहली बार 9 मई 2023 को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अगस्त 2023 में उन्हें बहुचर्चित तोशाखाना मामले में दोबारा हिरासत में लिया गया। लगातार कानूनी शिकंजे में फंसे इमरान खान पहले से ही कई मामलों का सामना कर रहे हैं। ताजा सजा ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान सरकार पर इमरान खान के साथ जेल में कथित दुर्व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लग रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने भी इमरान खान को एकांत कारावास से बाहर निकालने की मांग करते हुए पाकिस्तान सरकार से जवाब तलब किया था।

ये भी पढ़ें :  इमरान मसूद की नियुक्ति पर रालोद का तंज, कहा-कांग्रेस-सपा गठबंधन में तनाव चरम पर

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और उनके समर्थकों का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है। वहीं, पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है और अदालतों के फैसलों में किसी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर तेज उथल-पुथल मचने के आसार हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें भी इस पूरे घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment