आज कहां जायेंगे CM विष्णुदेव?…बिलासपुर जायेंगे CM, अधिवक्ता संघ के कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित, डिप्टी CM अरुण साव भी होंगे शामिल

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रवास में रहेंगे।

 

दोपहर पौने दो बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलिपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे, जहां बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव सम्मिलित होंगे।

ये भी पढ़ें :  भीषण गर्मी में राहत: राशन दुकानें दोपहर में 2 घंटे रहेंगी बंद, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज

 

इस दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। वहीं बिलासपुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल के हेलीपेड से रवाना होकर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव शाम पौने पांच बजे वापस रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक आज मुख्यमंत्री का केवल बिलासपुर प्रवास है।

ये भी पढ़ें :  डिनर में ट्रंप ने टिम कुक से पूछा सवाल– भारत में iPhone, US में कितना निवेश?

 

Share

Leave a Comment