Breaking
21 Nov 2026, Sat

15 साल का इंतज़ार खत्म: ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत पर इमोशनल हुए Stuart Broad, Ben Stokes, बोले— शुक्रिया रूट

नई दिल्ली 
5,468 दिनों का सूखा खत्म करते हुए इंग्लैंड ने लगभग 15 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट मैच में जीत दर्ज की है। इंग्लैंड ने एशेज 2025–26 के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर 15 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज की। बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेन स्टोक्स की इंग्लैंड ने इसे 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया और यादगार जीत दर्ज की।

15 साल बाद ऑस्ट्रलिया की सरजमीं पर इंग्लैंड की जीत से पूर्व दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड काफी इमोशनल नजर आए। जीत के बाद उनकी आंखों में खुशी साफ देखी गई। कमेंट्री बॉक्स में साथी कंमेंट्रेटर ने उन्हें इमोशनल देखकर पीठ थपथपाई और बधाई दी। स्टुअर्ड ब्रॉड ने इंग्लैंड की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए अपने इमोशन को शब्दों के माध्यम से भी बयां किया। स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड की जीत पर बेन स्टोक्स और जो रूट को शुक्रिया अदा किया। उन्होंने उनको थैंक्यू बोलते हुए यह भी कहा कि ये खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के कारण जीत डिजर्व करते हैं।

ये भी पढ़ें :  विराट कोहली ने सिडनी वनडे में बनाया नया रिकॉर्ड, श्रीलंकाई दिग्गज संगकारा को पीछे छोड़ा

स्टुअर्ट ब्रॉड ने कमेंट्री बॉक्स से माइक उठाते हुए बहुत ही भावनात्मक अंदाज में कहा- "16 दर्दनाक हारें, 2 ड्रॉ और उसके बाद यह जीत। देखिए इस टेस्ट मैच को जीतने का क्या मतलब है। फैंस में कितनी खुशी है। इंग्लैंड ने एमसीजी में यह टेस्ट मैच जीत लिया है और पूरी दुनिया देख रही है। थैंक्यू बेन स्टोक्स, थैंक्यू जो रूट इस जीत के लिए। वे ये जीत डिजर्व करते हैं। बेन स्टोक्स इस सीरीज के वारियर रहे हैं।"

ये भी पढ़ें :  प्रो रेसलिंग लीग 2026: विदेशी पहलवानों संग प्रैक्टिस से निखरती है तकनीक, बोलीं महाराष्ट्र केसरी मनीषा भानवाला

स्टुअर्ट ब्रॉड का यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उधर मैच की बात करें तो बॉक्सिंग डे टेस्ट में गेंदबाजों का जलवा रहा। शुक्रवार से शुरू हुआ यह मैच दूसरे ही दिन समाप्त हो गया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 152 रनों पर समेट दिया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने और घातक गेंदबाजी की। माइकल नेसर और बोलैंड की खतरनाक गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड मात्र 110 रनों पर ऑल ऑउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में मात्र 132 रन जोड़े और पहली पारी की 42 रनों की बढ़त के साथ 175 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें :  भारत का क्रिकेट कैलेंडर ठसाठस: 18 महीने तक नॉनस्टॉप खेल, सांस लेने की भी नहीं फुर्सत

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *