Breaking
26 Nov 2026, Thu

कोहरे का कहर: दिल्ली में 100 ट्रेनें लेट, लेकिन एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही सामान्य

 नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भीषण सर्दी से ठिठुर रही है. विजिबिलिटी कम है, एक्यूआई का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है और यातायात भी प्रभावित हो रहा है. घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं, वहीं ट्रेन परिचालन भी प्रभावित हो रहा है. कोहरे के कारण करीब सौ ट्रेनें लेट चल रही हैं.

कोहरे के कारण ट्रेन परिचालन पर पड़ रहे असर को लेकर रेलवे ने बयान जारी किया है. भारतीय रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक  करीब सौ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. वहीं, कम से कम ट्रेनों के रूट बदले गए हैं. ट्रेनों की लेट-लतीफी के कारण इनमें यात्रा कर रहे यात्री परेशान हैं.

हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही सामान्य हो गई है. दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों के टेकऑफ या लैंडिंग में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है और फ्लाइट ऑपरेशंस सामान्य हैं. दिल्ली एयरपोर्ट ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है. एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि हमारे कर्मचारी यात्रियों की सहायता करने और उन्हें जरूरी सपोर्ट उपलब्ध करा रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  मनीष सिसोदिया इस्कॉन डायरेक्टर से मुलाकात कर बांग्‍लादेश के हालात के बारे में जानकारी ली, सख्‍त कदम उठाने की मांग

एयरपोर्ट ने अपनी फ्लाइट की अपडेटेड जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने की अपील भी यात्रियों से की है. गौरतलब है कि दिल्ली में घने कोहरे के कारण कई जगह विजिबिलिटी बहुत कम रह गई थी. सुबह-सुबह कई जगह विजिबिलिटी सौ मीटर से भी कम रही. इसकी वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

    मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक घना से बहुत घना कोहरे का अलर्ट दिया

    पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2026 तक घने कोहरे का अलर्ट है
    जम्मू और उत्तरी मध्य प्रदेश में 30 दिसंबर और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में 5 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा
    अरुणाचल प्रदेश में 31 दिसंबर तक और असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर में 3 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट है. 

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश में अवैध कॉलोनियों पर लगेगी लगाम, शहर और गांव में समान नियम लागू होंगे

    ओडिशा में 3 जनवरी तक और बंगाल में 31 दिसंबर से 3 जनवरी के दौरान घना कोहरा दिखेगा

कोल्ड डे का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 31 दिसंबर तक कोल्ड डे से लेकर गंभीर शीत दिवस के हालात रहेंगे. यानी भयंकर सर्दी पड़ेगी.हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को और उत्तराखंड में 29 और 30 दिसंबर को को शीत लहर का अलर्ट है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिचमी मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी 30-31 दिसंबर तक शीत लहर  के हालात रहने की बहुत अधिक संभावना है.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में संकट: सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टरों के 70% पद खाली

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता भी गंभीर और बहुत गंभीर श्रेणी में बनी हुई है. दिल्ली का औसत एक्यूआई 380 के पार है. वहीं, कई एक्यूआई स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता का स्तर 400 के भी पार पहुंच चुका है.

दिल्ली से देरी से रवाना होने वाली प्रमुख ट्रेनें

ट्रेन का नाम विलंब
नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस सवा सात घंटे
नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस पौने सात घंटे
नई दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 5.50 घंटे
नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 5.25 घंटे
नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष पांच घंटे
नई दिल्ली-लोहियां खास सरबत दा भला एक्सप्रेस पांच घंटे
नई दिल्ली-सोगरिया (कोटा) सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा दो घंटे
आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 5.05 घंटे
नई दिल्ली-दरभंगा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटा
पुरानी दिल्ली-जैसलमेर रुनिचा एक्सप्रेस एक घंटा
Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *