Breaking
14 Nov 2026, Sat

Airtel यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, इन नए राज्यों में शुरू हुआ सुपरफास्ट 5G इंटरनेट

नई दिल्ली

भारत की टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के यूजर्स को बड़ी सौगात दी है. कंपनी का कहना है कि पिछले 12 महीनों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2400 से अधिक नए 5 जी साइट्स लगाए गए हैं. इससे 3.6 करोड़ से अधिक ग्राहकों को फास्ट स्पीड और बेहतर नेटवर्क कवरेज मिलने लगा है. एयरटेल का दावा है कि अब शहरों के साथ-साथ कस्बों और गांवों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगा.

87 जिलों में फैला 5G नेटवर्क

कंपनी का कहना है कि इस बड़े नेटवर्क विस्तार का फायदा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 87 जिलों को मिल रहा है. कंपनी के मुताबिक, अब व्यस्त शहरों के साथ-साथ तेजी से बढ़ते कस्बों और दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में भी मजबूत 5G कवरेज उपलब्ध है. इस नेटवर्क से 3.6 करोड़ ग्राहक सीधे तौर पर जुड़े हैं. कंपनी के अनुसार, एयरटेल हर दिन औसतन छह नए 5G साइट्स लाइव कर रहा है, जिससे कवरेज लगातार और मजबूत होती जा रही है.

ये भी पढ़ें :  Airtel ने महंगे किए Postpaid Plans, अब ₹50 ज्यादा देने होंगे; विदेश जाने पर Free Data-Calling

स्ट्रीमिंग से पढ़ाई तक सब होगा आसान

तेज 5G नेटवर्क के चलते यूजर्स को हाई-क्वालिटी वीडियो स्ट्रीमिंग, फास्ट डाउनलोड और बिना रुकावट ऑनलाइन काम करने का अनुभव मिलेगा. छात्र ऑनलाइन क्लास और डिजिटल स्टडी प्लेटफॉर्म्स का बेहतर उपयोग कर पाएंगे. इसके साथ ही डिजिटल पेमेंट्स और ऑनलाइन सेवाएं भी ज्यादा भरोसेमंद बनेंगी. एयरटेल का कहना है कि यूजर्स चाहे सफर में हों या घर पर, उन्हें हर जगह समान नेटवर्क अनुभव मिलेगा.

ये भी पढ़ें :  नई दिल्ली सहित दिल्ली के अन्य बड़े स्टेशनों पर कैब और आटो पार्किंग के शुल्क घटे, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने की बड़ी घोषणा

इन शहरों और जिलों को सीधा फायदा

कंपनी के अनुसार, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सागर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, देवास, कोरबा और राजनांदगांव जैसे बड़े जिलों में एयरटेल का 5G नेटवर्क और मजबूत हुआ है. इन इलाकों में रहने वाले नागरिकों, छात्रों, छोटे कारोबारियों और सरकारी संस्थानों को हाई-स्पीड इंटरनेट का सीधा लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें :  राम राज्य का ध्वज लहराया… मोहन भागवत बोले— उनकी आत्मा देख रही होगी

ग्रामीण इलाकों पर खास फोकस

एयरटेल ने साफ किया है कि उसका फोकस सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं है. कंपनी ने ग्रामीण इलाकों, गांवों, हाईवे, सीमावर्ती क्षेत्रों और आर्थिक गलियारों में भी नेटवर्क घनत्व बढ़ाने के लिए बड़ा निवेश किया है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए Airtel के CEO रितेश अग्रवाल ने कहा कि ये राज्य कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम हैं. एयरटेल आगे भी नेटवर्क विस्तार और बेहतर डिजिटल अनुभव देने के लिए निवेश जारी रखेगा.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *