Breaking
28 Nov 2026, Sat

‘बंदरिया’ कहकर किया मजाक पड़ा भारी, आहत मॉडल पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम

लखनऊ
राजधानी लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां मॉडलिंग का प्रशिक्षण ले रही एक 23 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। शुरुआती जांच में जो वजह सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच चल रहे हंसी-मजाक के दौरान पति ने पत्नी को 'बंदरिया' कह दिया, जिससे वह इस कदर आहत हुई कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
 
चार साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
सहादतगंज के लकड़मंडी इलाके की रहने वाली 23 वर्षीय तनु सिंह ने करीब चार साल पहले इंदिरानगर (तकरोही) निवासी राहुल श्रीवास्तव के साथ प्रेम विवाह किया था। राहुल पेशे से ऑटो चालक है, जबकि तनु अपनी खूबसूरती और प्रतिभा के दम पर ग्लैमर की दुनिया में पहचान बनाने के लिए मॉडलिंग का कोर्स कर रही थी। परिजनों के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम था, लेकिन एक छोटी सी घटना ने सब कुछ खत्म कर दिया।

ये भी पढ़ें :  डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती

मजाक बना मौत का कारण
दोपहर करीब 1:30 बजे घर के माहौल में हंसी-खुशी का आलम था। राहुल और तनु के साथ तनु की बड़ी बहन और उसका बेटा भी कमरे में मौजूद थे। सभी लोग आपस में ठिठोली कर रहे थे। इसी बीच राहुल ने मजाक-मजाक में तनु को 'बंदरिया' कह दिया। मॉडलिंग की छात्रा होने के नाते तनु अपने लुक्स को लेकर काफी संवेदनशील थी। पति के इस कमेंट को उसने दिल पर ले लिया और नाराज होकर दूसरे कमरे में चली गई।

ये भी पढ़ें :  ड्यूटी पर रील बनाना पड़ा भारी, शाहजहांपुर में 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

रोशनदान से लटका मिला शव
तनु ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उस वक्त राहुल को लगा कि वह मामूली नाराजगी है, जो थोड़ी देर में दूर हो जाएगी। वह खाना लेने के लिए घर से बाहर चला गया। करीब आधे घंटे बाद जब राहुल वापस लौटा और तनु का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। तनु रोशनदान के सहारे कपड़े के फंदे पर लटकी हुई थी।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिजनों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर तनु को नीचे उतारा और उसे लेकर सीधे डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान दौड़े। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से बदली लखीमपुर खीरी के मुजाहिद शेख की किस्मत

पुलिस की जांच जारी
सहादतगंज पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है जो आपसी तकरार और मानसिक संताप के कारण हुआ है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या दोनों के बीच पहले से भी कोई विवाद चल रहा था या यह घटना केवल उस वक्त के मजाक का ही परिणाम थी। एक होनहार युवती की इस तरह मौत से इलाके के लोग भी स्तब्ध हैं।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *