ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 कोच सुबह जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरे, ट्रैक की मरम्मत जारी

जबलपुर

मध्य प्रदेश के इंदौर से जबलपुर आ रही ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रेन जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पहुंच रही थी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त की ट्रेन की रफ्तार कम थी, इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया।घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। रेलवे ने हादसे की जांच भी शुरू कर दी है।

यह ट्रेन सुबह करीब 5ः35 बजे जबलपुर पहुंचती है। ट्रेन अपने तय समय पर जैसे ही जबलपुर रेलवे स्टेशन ट्रेन पहुंची, तभी उसके दो एसी कोच पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे का तकनीकी अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया।

पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय भी मौके पर पहुंचीं और हादसे की जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक दुर्घटना नियंत्रण ट्रेन के साथ बेपठरी कोच को फिर से पटरी पर लाने का काम जारी है।पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि अप ट्रैक बाधित है। मेन लाइन से जुड़े कोच को अलग कर दिया गया है। ट्रेन में 10 से 12 कोच थे।

ये भी पढ़ें :  पन्ना में दुष्कर्म पीड़िता के साथ खिलवाड़: DPO समेत 10 लोग आरोपी, पुलिस ने की कार्रवाई

शुरुआती जांच में पता चला है कि प्लेटफार्म नंबर 6 आते समय यह हादसा हुआ है। उस समय ट्रेन की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटे थी। जनरल मैनेजर ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। एक पार्सल कोच है, जबकि एक एसी कोच है जो पटरी से उतरा हुआ है।

यात्री बोले- ऐसा लगा जैसे अचानक जोर से ब्रेक लगा हो एक यात्री संदीप कुमार ने बताया कि वह कोच में आराम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ इस तरह के झटके लगे जैसे बहुत तेजी से ब्रेक लगा हो। कुछ समझ में आता, तब तक ट्रेन खड़ी हो चुकी थी। हालांकि, कुछ देर के लिए ऐसा भी लगा कि जैसे कोई हादसा हो गया है। इसके बाद ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही। कुछ देर बाद जब कोच से उतरकर बाहर देखा तो दो डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे।

ये भी पढ़ें :  कानपुरः ट्रेन की पटरी पर एलपीजी सिलेंडर रखने के मामले में दो हिस्ट्रीशीटरों को पकड़ा गया

उन्होंने बताया कि जल्द ही ट्रैक को दुरुस्त कर लिया जाएगा। कुछ देर के लिए इटारसी से जबलपुर आने वाली ट्रेन को मदन महल स्टेशन पर रोका गया है।

ओवरनाइट ट्रेन के यात्री संदीप कुमार ने बताया कि वह कोच पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ इस तरह की झटके लगे जैसे बहुत तेजी से ब्रेक लगा हो। जब तक कुछ समझ में आता, तब तक ट्रेन खड़ी हो चुकी थी।

कुछ देर के लिए ऐसा भी लगा कि जैसे कोई हादसा हो गया है। इसके बाद ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही। जब कोच से उतरकर बाहर देखा तो एसी कोच के दो डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने की नई पहल, यूपीएसआरएलएम और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच हुआ एमओयू

WCR ने कहा- ट्रैक जल्द ठीक हो जाएगा पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रैक जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। कुछ देर के लिए जरूर इटारसी से जबलपुर आने वाली ट्रेन को मदन महल स्टेशन पर रोका गया है।

चार सदस्यीय अधिकारियों की जांच टीम गठित WCR की GM शोभना बंदोपाध्याय ने चार सदस्यीय अधिकारियों की जांच टीम गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट तीन दिन में पेश करने के लिए कहा गया है। डिरेल डिब्बे को उठाने की कवायद चल रही है। कुछ देर बाद उन्हें रेल कोचिंग डिपो में पहुंचा दिया जाएगा। घटना को लेकर पायलट और लोको पायलट से भी पूछताछ की जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment