सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर टी12 फाइनल में कांस्य पदक जीता

पेरिस
 दृढ़ संकल्प के साथ सभी बाधाओं का सामना करते हुए भारत की सिमरन ने शनिवार को यहां पैरालंपिक खेलों में महिलाओं की 200 मीटर टी12 फाइनल में कांस्य पदक जीता।

मौजूदा विश्व चैंपियन सिमरन 24.75 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ पोडियम पर तीसरे स्थान पर रही। पैरालंपिक में टी12 वर्गीकरण दृष्टिबाधित एथलीटों के लिए है। चौबीस वर्षीय सिमरन का जन्म समय से पहले हुआ था। उसने 10 सप्ताह इनक्यूबेटर में बिताए जहां पता चला कि वह दृष्टिबाधित है।

ये भी पढ़ें :  FIFA World Cup: जर्मनी ने किया क्वालिफाई, जानें और कौन-कौन टीमें पहुंचीं फाइनल रेस में

इस साल जापान के कोबे में विश्व चैंपियन बनने वाली भारतीय को अपने पूरे जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें उनके पिता की पुरानी बीमारी और अंततः निधन भी शामिल था। वह इससे पहले 100 मीटर स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही थीं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment