अब जनरल कोच भी चमकेंगे: AC कोच की तरह हर घंटे सफाई, AI करेगा निगरानी

 नई दिल्ली

रेल मंत्री ने रेलवे रिफॉर्म प्लान 2026 के तहत 52 हफ्तों में 52 सुधार लागू करने की घोषणा की है। शनिवार को उन्होंने बताया पहले चरण में ट्रेनों की साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए सभी कोच में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा।

हर जोन की 4 से 5 ट्रेनों को शामिल किया जाएगा
रेल मंत्री के मुताबिक, इस योजना की शुरुआती चरण में हर जोन की 4 से 5 ट्रेनों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से लंबी दूरी की करीब 80 ट्रेनों के एसी कोचों के साथ साथ जनरल कोचों में भी सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दौरान टॉयलेट, डस्टबिन और कोच की सफाई के साथ किसी भी तकनीकी या मैकेनिकल समस्या की भी जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी का मौका; जानें आपके शहर का ताजा भाव

एआई आधारित तस्वीरें कंट्रोल रूम में भेजी जाएंगी
पीक आवर में सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी। साथ ही सफाई की निगरानी के लिए तकनीक का इस्तेमाल होगा। रेल मंत्री ने बताया कि एआई आधारित तस्वीरें कंट्रोल रूम में भेजी जाएंगी, जिससे रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी। सफाई मानकों में कमी मिलने पर संबंधित वेंडर पर कार्रवाई की जाएगी, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले वेंडरों को ही आगे कॉन्ट्रैक्ट दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  Railway Update: यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 12 ट्रेनों के रूट में अस्थायी बदलाव, देखें डेट और स्टॉप

यात्रियों के किराए में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं
रेल मंत्री ने कहा कि,इस व्यवस्था के लागू होने से रेलवे पर अतिरिक्त खर्च आएगा, लेकिन यात्रियों के किराए में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। जरूरत के मुताबिक रेलवे अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति भी करेगा। लंबी दूरी गाड़ियों के सभी कोच में हर घंटे साफ सफाई होगी।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में 5-स्टार होटल बने ‘सोने के महल’! अचानक लाखों में पहुंचा रूम किराया, क्या है असली वजह?

स्टाफ उतरकर जनरल कोच की सफाई करेगा
इस अभियान के तहत एक इंटीग्रेटेड सिस्टम भी लगाया जाएगा। जिससे कोच की सफाई व्यवस्था को बेहतर तरीके से मॉनिटर किया जा सकेगा। अगर जनरल कोच कनेक्ट नहीं होगा तो स्टाफ उतरकर जनरल कोच की सफाई करेगा। इसके लिए रूट आधारित टीमें तैनात की जाएगी, जो तय रूट पर लगातार काम करेंगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment