Breaking
24 Nov 2026, Tue

जंगल से निकला नक्सली हथियारों का जखीरा, ई-30 ऑप्स टीम की बड़ी कार्रवाई

गरियाबंद

जिले के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बड़ेगोबरा के सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादियों द्वारा डंप किए गए स्वचालित हथियारों को बरामद किया है। यह महत्वपूर्ण सफलता जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम को मिली है।

जानकारी के अनुसार, जनवरी 2026 में गरियाबंद में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों से गहन पूछताछ के दौरान यह सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की ओडिशा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सातमारी पहाड़ी में हथियार डंप किए गए हैं। इस सूचना के आधार पर, स्थान की पहचान कर 16 फरवरी 2026 को जिला मुख्यालय से ई-30 ऑप्स टीम को रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें :  कोरबा में वाटरफॉल में सेल्फी लेने गए 5 युवक-युवतियां फंसे, रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर बचाया

नक्सली डंप बरामद
सघन सर्च अभियान के दौरान, पुलिस टीम ने पहाड़ी क्षेत्र से दो एसएलआर, एक इंसास राइफल, 12 बोर बंदूक, तीन एसएलआर मैगजीन, एक इंसास मैगजीन और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार, ये हथियार डीजीएन डिवीजन द्वारा डंप किए गए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस बरामदगी से गरियाबंद क्षेत्र में संभावित नक्सली हिंसा की आशंकाओं को काफी हद तक निष्प्रभावी कर दिया गया है। जिला पुलिस द्वारा वर्ष 2024 से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 26 जनवरी से पहले धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सूचीबद्ध सक्रिय माओवादियों को आत्मसमर्पण या निष्क्रिय करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बड़ी पहल: हर विधानसभा की मतदाता सूची होगी जांची, फर्जी वोटरों पर शिकंजा

वर्ष 2024 से 2026 तक की प्रमुख उपलब्धियों में मुठभेड़ में 31 माओवादियों का मारा जाना, 29 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 73 हथियार, 62,50,000 रुपये नकद और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री की बरामदगी शामिल है। जिला पुलिस बल ने स्पष्ट किया है कि नक्सल उन्मूलन अभियान निरंतर जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *