Breaking
15 Nov 2026, Sun

भारत-जिम्बाब्वे समेत 12 टीमों को T20 वर्ल्ड कप 2028 का टिकट, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड करेंगे मेजबानी

मुंबई 

 टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में जारी है, लेकिन अगले वर्ल्ड कप के लिए अभी से ही 8 टीमों को डायरेक्ट क्वालीफाई कर लिया है. आईसीसी के नियमों के अनुसार वर्ल्ड कप शानदार प्रदर्शन करके सुपर 8 में पहुंचने वाली टीमें अगले वर्ल्ड कप में सीधा क्वालीफाई कर जाएंगी.

इस नियम के अनुसार भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमों को 2028 टी20 वर्ल्ड कप का कंफर्म टिकट मिल चुका है, क्योंकि ये टीम 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में पहुंच गई हैं.

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड अगले टी20 वर्ल्ड कप के मेजबान हैं, इसलिए उन्हें होस्ट के तौर पर डायरेक्ट क्वालिफिकेशन मिला हैं. चुंकी ऑटोमैटिक क्वालीफाई करनने वाली टीमों की तादाद 12 होंगी. जिसकी वजह से बाकी तीन स्पाट ICC की T20I टीम रैंकिंग में सबसे ऊपर रैंक वाली टीमों को दी जाएगी. रैंकिंग के हिसाब से बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड वो तीन टीमें हैं जिनको भी 2028 टी20 वर्ल्ड कप का कंफर्म टिकट मिल गया है.

ये भी पढ़ें :  बराबरी पर हैं भारत-इंग्लैंड की टीमें, रोमांचक होने वाला है लॉर्ड्स का चौथा दिन

इसके अलावा 20-टीमों के इस टूर्नामेंट में आखिरी आठ टीमें रीजनल क्वालिफायर खेल कर अपनी जगह अगल वर्ल्ड कप के लिए पक्की करेंगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 फेज के लिए मंच तैयार है. जिसमें आठ टीमें सेमीफाइनल स्पॉट के लिए अपने अपने ग्रुप से लड़ने की तैयारी कर रही हैं. अगला राउंड 21 फरवरी से शुरू होगा और 1 मार्च तक चलेगा. जिसमें मैच भारत वाले ग्रुप के मैच भारत में और श्रीलंका के ग्रुप वाले मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें :  शॉट पुट में जैस्मीन कौर का धमाकेदार प्रदर्शन, पहला स्थान किया अपने नाम

सुपर 8 में चार सेमीफाइनलिस्ट तय होंगे, जिसमें हर ग्रुप से टॉप दो टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी. भारत सुपर 8 में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर एंट्री कर रहा है, जबकि वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका सभी ने टाइटल जीते हैं. वहीं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड को अभी अपने पहले खिताब की तलाश है. जबकि जिम्बाब्वे टूर्नामेंट के सरप्राइज पैकेज में से एक बनकर उभरा है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *