Breaking
23 Nov 2026, Mon

जूनियर सुब्रतो कप फाइनल में मेघालय की मिंगकेन स्कूल का मुकाबला मणिपुर की टीजीईएस से होगा

नई दिल्ली
बैंगनसन की हैट्रिक गोल की मदद से मिंगकेन क्रिश्चियन एचएसएस, मेघालय ने सोमवार को यहां गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल, अरुणाचल प्रदेश को 7-0 से रौंद कर 63वें सुब्रतो कप जूनियर बालक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

मिंगकेन क्रिश्चियन एचएसएस के सामने बुधवार को यहां के अंबेडकर स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल में टी.जी. इंग्लिश स्कूल विष्णुपुर, मणिपुर की चुनौती होगी।

ये भी पढ़ें :  David Miller का खुलासा: भारत के ‘ब्रह्मास्त्र’ को ऐसे किया बेअसर, जीत की बताई असली रणनीति

टी.जी. इंग्लिश स्कूल ने दिन के दूसरे सेमीफाइनल में  श्रीलंका स्कूल फुटबॉल एसोसिएशन को एक गोल से हराया।

बैंगनसन ने मैच के 21वें मिनट में मिंगकेन का खाता खोला और फिर 36वें और 46वें मिनट में गोलकर हैट्रिक पूरी की। टीम के लिए एलिसस्टार (44वें, 51वें) ने दो जबकि मेबनलानियनिट (39वें) और मेनात्स्कहेंग (65वें मिनट) ने एक-एक गोल किये।

ये भी पढ़ें :  विराट कोहली परिवार की प्राइवेसी पर आई बात तो हो गए आगबबूला, एयरपोर्ट पर रिपोर्टर से भिड़े

दूसरे सेमीफाइनल में हेरोबा ने मैच के 27वें मिनट में गोलकर श्रीलंका स्कूल फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ टी.जी इंग्लिश स्कूल की जीत सुनिश्चित की।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *